तालाब संरक्षण अभियान

प्रश्न-हाल ही में किस राज्य सरकार द्वारा 1 मई, 2018 से 15 जून, 2018 तक तालाब संरक्षण अभियान संचालित किए जाने की घोषणा की गई?
(a) उत्तर प्रदेश
(b) मध्य प्रदेश
(c) झारखंड
(d) छत्तीसगढ़
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 16 अप्रैल, 2018 को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में तालाब गहरीकरण अभियान का शुभारंभ किया।
  • इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश में 1 मई, 2018 से 15 जून, 2018 तक तालाब संरक्षण अभियान संचालित किए जाने की घोषणा की।
  • इस अभियान के तहत तालाबों के जीर्णोद्धार, गहरीकरण और नए तालाबों के निर्माण कार्य किए जाएंगे।
  • तालाब के साथ ही प्रदेश में नदियों के पुनर्जीवन और गहरीकरण के कार्य भी किए जाएंगे।

संबंधित लिंक
http://mpinfo.org/News/TodaysNews.aspx?newsid=20180416N22&LocID=1&PDt=4/16/2018