प्रश्न – तारापुर परमाणु विद्युत स्टेशन की यूनिट-2 के संबंध में कौन सा तथ्य सही नहीं है?
(a) एईआरबी ने 7 मई, 2026 को यूनिट-2 को पुनः शुरू करने की अनुमति दी।
(b) यूनिट-2 का नवीनीकरण एनपीसीआईएल द्वारा किया गया।
(c) यूनिट-2 भारत का पहला फास्ट ब्रीडर रिएक्टर है।
(d) यूनिट-2 बॉइलिंग वाटर रिएक्टर डिजाइन पर आधारित है।
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 7 मई, 2026 को परमाणु ऊर्जा नियामक बोर्ड (एईआरबी) ने तारापुर परमाणु ऊर्जा स्टेशन (टीएपीएस) की यूनिट-2 को पुनः शुरू करने और उसका संचालन जारी रखने की अनुमति प्रदान की है।
- यह अनुमति न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एनपीसीआईएल) द्वारा किए गए बड़े नवीनीकरण कार्य के सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद दी गई है।
- तारापुर परमाणु विद्युत स्टेशन की यूनिट-1 और यूनिट-2 भारत के पहले परमाणु ऊर्जा रिएक्टर हैं, जो बॉइलिंग वाटर रिएक्टर (बीडब्ल्यूआर)डिजाइन पर आधारित हैं।
- इन दोनों इकाइयों ने वर्ष 1969 में वाणिज्यिक संचालन शुरू किया था।
- यूनिट-2 के नवीनीकरण कार्य में रिएक्टर कूलेंट रीसर्कुलेशन पाइपिंग को पूरी तरह बदला गया।
- इसके स्थान पर उन्नत जंग-रोधी स्टेनलेस स्टील से बनी फोर्ज्ड पाइपिंग और फिटिंग लगाई गई।
- इसके अलावा कई महत्वपूर्ण सुरक्षा उन्नयन भी किए गए, जिनमें रिएक्टर कंटेनमेंट फिल्टर्ड वेंटिंग सिस्टम (सीएफवीएस) और अल्टरनेट कूलिंग वाटर सिस्टम (एसीडब्ल्यूएस) की स्थापना शामिल है।
- चल रहे आउटेज के दौरान रिएक्टर के महत्वपूर्ण घटकों, जैसे रिएक्टर प्रेशर वेसल वेल्ड्स, का निरीक्षण भी किया गया।
- इसका उद्देश्य रिएक्टर की उम्र संबंधी स्थिति और शेष परिचालन जीवन का आकलन करना था।
- मूल्यांकन में यह पाया गया कि यह रिएक्टर सामान्य रखरखाव और निगरानी कार्यक्रमों के साथ सुरक्षित रूप से संचालन जारी रख सकता है।
- एईआरबी ने टीएपीएस यूनिट-2 में किए गए नवीनीकरण, सुरक्षा उन्नयन और निरीक्षण संबंधी आकलनों की समीक्षा अपनी बहु-स्तरीय सुरक्षा समीक्षा प्रक्रिया के माध्यम से की।
- एईआरबी बोर्ड ने 6 मई, 2026 को इन कार्यों, निरीक्षणों और विस्तृत समीक्षाओं का संज्ञान लेते हुए यूनिट को दोबारा शुरू करने और अगले 10 वर्षों तक संचालन की अनुमति देने पर सहमति जताई।
- इसके बाद एईआरबी ने 7 मई, 2026 को TAPS यूनिट-2 को पुनः शुरू करने की अनुमति जारी की।
- एईआरबी ने टीएपीएस यूनिट-1 और यूनिट-2 की सुरक्षा संबंधी निगरानी और नियामकीय निरीक्षण जारी रखेगा।
- इससे पहले टीएपीएस की यूनिट-1 का भी इसी प्रकार नवीनीकरण और समीक्षा की गई थी।
- इसके बाद एईआरबी बोर्ड ने दिसंबर 2025 के अंत में यूनिट-1 को पुनः शुरू करने की अनुमति दी थी।
- यह यूनिट वर्तमान में अपनी निर्धारित क्षमता 160 मेगावाट पर कार्यरत है।
- तारापुर परमाणु विद्युत स्टेशन की यूनिट-1 और यूनिट-2 एशिया की पहली वाणिज्यिक परमाणु ऊर्जा संयंत्र इकाइयां हैं।
- इन्हें वर्ष 1969 में चालू किया गया था।
- यह संयंत्र महाराष्ट्र के पालघर जिले में बोइसर के पास तारापुर में स्थित है।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2259981®=6&lang=1