तानसेन महोत्सव‚ 2020

प्रश्न-मध्य प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2020 का राष्ट्रीय तानसेन सम्मान किसे प्रदान किया गया है?
(a) पंडित सतीश व्यास
(b) वाजिद खान
(c) मुकुंदराज देव
(d) शिव कुमार शर्मा
उत्तर—(a)
संबंधित तथ्य

  • 26 दिसंबर‚ 2020 को मध्य प्रदेश में तानसेन महोत्सव‚ 2020 की शुरुआत हजीरा स्थित तानसेन के समाधि स्थल पर हुई।
  • इस अवसर पर हरिकथा‚ मीलाद और शहनाई वादन जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए।
  • उद्घाटन समारोह में जानेमाने संतूर वादक पंडित सतीश व्यास को इस वर्ष का प्रतिष्ठित राष्ट्रीय तानसेन सम्मान प्रदान किया गया।
  • उन्हें 2 लाख रुपये की आयकर मुक्त सम्मान राशि‚ प्रशस्ति पट्टिका एवं शाल-श्रीफल भेंट किया गया।
  • भोपाल स्थित अभिनव कला परिषद को राष्ट्रीय राजा मान सिंह तोमर पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • यह पुरस्कार कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही संस्था को प्रदान किया जाता है।
  • इस पुरस्कार के फलस्वरूप 1 लाख रुपये की आयकर मुक्त सम्मान राशि और प्रशस्ति पट्टिका प्रदान की गई।
  • इस महोत्सव का समापन 30 दिसंबर‚ 2020 को महान संगीतज्ञ तानसेन की जन्मस्थली बेहट गांव झिलमिल नदी के किनारे होगा।
  • इस महोत्सव का आयोजन संस्कृति विभाग‚ मध्य प्रदेश सरकार और उस्ताद अलाउद्दीन खां संगीत एवं कला अकादमी के तत्वावधान में किया जा रहा है।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.mpinfo.org/News/TodaysNews.aspx?newsid=20201226N27&LocID=1