तम्बाकू नियंत्रण पर विश्व सम्मेलन – 2025

प्रश्न – 23-25 जून ,2025 को तम्बाकू नियंत्रण पर विश्व सम्मेलन कहाँ आयोजित किया गया ?
(a) पेरिस (b) जिनेवा
(c) नई दिल्ली (d) डबलिन
उत्तर – (d)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 23-25 जून, 2025 को तम्बाकू नियंत्रण पर विश्व सम्मेलन (World Conference on Tobacco Control)-2025 डबलिन ,आयरलैंड में आयोजित किया गया
  • इसका आयोजन इंटरनेशनल यूनियन अगेंस्ट ट्यूबरकुलोसिस एंड लंग डिजीज (द यूनियन) द्वारा किया गया और यह ब्लूमबर्ग फिलैंथ्रोपीज द्वारा समर्थित है।
  • उल्लेखनीय है की तम्बाकू नियंत्रण के लिए एक समग्र दृष्टिकोण की आवश्यकता होती है, जो विभिन्न हितधारकों को शामिल करता है और विभिन्न विषयों में सहयोगात्मक कार्रवाई की मांग करता है।
  • इस सम्मेलन में भारत को विश्व स्वास्थ्य संगठन की एमपावर रणनीति (MPOWER strategy) के तहत लोगों को तंबाकू का सेवन छोड़ने में मदद करने के लिए देश के असाधारण प्रयासों को मान्यता देते हुए ‘ओ’ श्रेणी में वैश्विक तंबाकू नियंत्रण के लिए प्रतिष्ठित ब्लूमबर्ग परोपकार पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
  • यह मान्यता तंबाकू नियंत्रण के लिए भारत के सक्रिय दृष्टिकोण, विशेष रूप से इसके व्यापक राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (एनटीसीपी) को उजागर करती है, जिसने देश भर में लाखों तंबाकू उपयोगकर्ताओं को धूम्रपान छोड़ने में सहायता प्रदान की है।
  • भारत के साथ-साथ इस वर्ष मान्यता प्राप्त देशों में मॉरीशस (सादा पैकेजिंग), मैक्सिको (विज्ञापन प्रतिबंध), मोंटेनेग्रो (कर नीति), फिलीपींस (निगरानी साझेदारी) और यूक्रेन (धूम्रपान मुक्त वातावरण) शामिल हैं, जिनमें से प्रत्येक ने डब्ल्यूएचओ के एमपावर लक्ष्यों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.worldtobaccocontrol.org/

https://wctc2025.abstractserver.com/program/#/program/1/horizontal

https://www.knowledge-action-portal.com/en/content/world-conference-tobacco-control-2025