प्रश्न – जून, 2026 तमिलनाडु ग्रीन एनर्जी कॉर्पोरेशन लिमिटेड (टीएनजीईसीएल) द्वारा गठित पाँच नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्रों के मुख्यालयों के संदर्भ में कौन सा तथ्य सही नहीं है?
(a) चेन्नई में एक नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र का मुख्यालय बनाया गया है।
(b) तिरुचिरापल्ली में एक नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र का मुख्यालय बनाया गया है।
(c) कोयंबटूर में एक नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र का मुख्यालय बनाया गया है।
(d) सेलम में एक नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र का मुख्यालय बनाया गया है।
उत्तर – (d)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 9 जून, 2026 को नवीकरणीय ऊर्जा विकास को गति देने के उद्देश्य से एक बड़े प्रशासनिक सुधार के तहत, तमिलनाडु सरकार ने पवन और सौर ऊर्जा परियोजनाओं के कार्यान्वयन को सुव्यवस्थित करने और निवेशकों के लिए सेवाओं में सुधार करने के लिए राज्य भर में पांच समर्पित नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्रों के गठन को मंजूरी प्रदान की।
- तमिलनाडु ग्रीन एनर्जी कॉर्पोरेशन लिमिटेड (टीएनजीईसीएल) द्वारा यह पुनर्गठन सरकार के पारदर्शी, कुशल और निवेशक-अनुकूल शासन प्रदान करने के उद्देश्य के अनुरूप किया गया है।
- इस प्रक्रिया के अंतर्गत, उडुमलपेट और तिरुनेलवेली के गैर-पारंपरिक ऊर्जा स्रोत (एनसीईएस) सर्कल की मौजूदा प्रशासनिक संरचना को भंग कर दिया गया है।
- अब चेन्नई, तिरुचिरापल्ली, तिरुनेलवेली, कोयंबटूर और मदुरै में मुख्यालयों के साथ पांच नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र स्थापित किए गए हैं।
- चेन्नई क्षेत्र चेन्नई, कांचीपुरम, वेल्लोर और तिरुवनमलाई विद्युत वितरण क्षेत्रों में नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं की देखरेख करेगा।
- तिरुचिरापल्ली क्षेत्र तिरुचिरापल्ली, विलुपुरम और तंजावुर क्षेत्रों को कवर करेगा, जबकि तिरुनेलवेली और कोयंबटूर क्षेत्र अपने-अपने वितरण क्षेत्रों को कवर करेंगे।
- मदुरै जोन करूर, इरोड और मदुरै वितरण सर्किलों में परियोजनाओं की देखरेख करेगा।
- इस पुनर्गठन का उद्देश्य पवन और सौर ऊर्जा परियोजनाओं के समन्वय और निगरानी में सुधार करना है, जिसके तहत सहायक कार्यकारी अभियंता संबंधित क्षेत्रों में परियोजना प्रशासन और कार्यान्वयन गतिविधियों का नेतृत्व करेंगे।
- नवीकरणीय ऊर्जा पहलों की निगरानी को मजबूत करने के लिए तमिलनाडु विद्युत बोर्ड मुख्यालय में एक समर्पित परियोजना योजना और निगरानी तंत्र भी बनाया गया है।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…