तमिलनाडु का प्रथम उड़ान प्रशिक्षण संगठन

प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(i) 11 जुलाई‚ 2023 को नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने तमिलनाडु में प्रथम उड़ान प्रशिक्षण संगठन (एफटीओ) को मंजूरी दी।
(ii) यह भारत का 36वां उड़ान प्रशिक्षण स्कूल अथवा संगठन या प्रशिक्षण केंद्र है।
उपर्युक्त में कौन-सा कथन सत्य है।
(a) केवल (i)
(b) केवल (ii)
(c) कोई नहीं
(d) (i) तथा (ii) दोनों
उत्तर – (d)

तमिलनाडु का प्रथम उड़ान प्रशिक्षण संगठन –

  • नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) द्वारा तमिलनाडु में पहले उड़ान प्रशिक्षण संगठन (एफटीओ) को मंजूरी प्रदान कर दी गई है।
  • ध्यातव्य है कि यह देश का 36वां तथा तमिलनाडु का प्रथम उड़ान प्रशिक्षण संगठन होगा।
  • उड़ान प्रशिक्षण संगठन (एफटीओ) राज्य में महत्वाकांक्षी पायलटों को नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार प्रशिक्षण के अवसर प्रदान करेगा।

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) –

अन्य महत्वपूर्ण तथ्य –

  • नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) भारत में नागरिक उड्डयन की देख रेख के लिए जिम्मेदार नियामक प्राधिकरण संस्थान है।
  • डीजीसीए का कार्य भारत के अंदर हवाई परिवहन सेवाओं में सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा नागरिक हवाई नियमों‚ हवाई सुरक्षा मानकों और उड़ान योग्यता मानदंडों को लागू करता है।
  • डीजीसीए पायलटों‚ विमान रख रखाव इंजीनियरों‚ उड़ान इंजीनियरों और हवाई यातायात नियंत्रकों को लाइसेंस प्रदान करता है।

लेखक – नवनीत सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.dgca.gov.in/digigov-portal/