तमिलनाडु का ‘थुली’ वर्षाजल संचयन जागरूकता अभियान

प्रश्न – तमिलनाडु के ‘थुली’ वर्षाजल संचयन जागरूकता कार्यक्रम के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए—
1. मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने 21 अक्टूबर 2026 को चेन्नई में इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
2. इसका उद्देश्य वर्षाजल संचयन को जन आंदोलन बनाना तथा भूजल संरक्षण एवं पुनर्भरण को बढ़ावा देना है।
3. इसका क्रियान्वयन केवल नगर निगमों और नगरपालिकाओं तक सीमित है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?
(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1 और 3
(d) 1, 2 और 3  
उत्तर- (a)


व्याख्यात्मक उत्तर –

  • 21 अक्टूबर 2026 को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने चेन्नई में वर्षाजल संचयन जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 
  • चेन्नई के चेपॉक स्थित तमिलनाडु जलापूर्ति एवं जलनिकासी बोर्ड के मुख्यालय में उन्होंने ‘थुली’  प्रतीकचिह्न (लोगो) का अनावरण किया और वर्षाजल संचयन की व्यवस्था दर्शाने वाले मॉडल मकान का निरीक्षण किया।
  • इसके बाद मरीना बीच से राज्यव्यापी जागरूकता कार्यक्रम शुरू किया गया। 
  • इसका विस्तार राज्य के सभी नगर निगमों, नगरपालिकाओं, नगर पंचायतों और ग्राम पंचायतों तक है।
  • इसका उद्देश्य वर्षाजल संचयन को जन आंदोलन बनाना, पुरानी संचयन संरचनाओं की मरम्मत, नई संरचनाओं का निर्माण तथा भूजल संरक्षण और पुनर्भरण को बढ़ावा देना है।
  • नगरपालिका प्रशासन एवं जलापूर्ति विभाग इस पहल का नोडल विभाग है।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.thehindu.com/news/cities/chennai/cm-vijay-launches-rainwater-harvesting-campaign/article71607867.ece

https://www.newindianexpress.com/states/tamil-nadu/2026/Oct/22/tamil-nadu-orders-local-bodies-to-enforce-rainwater-harvesting-in-all-buildings

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *