प्रश्न-21 जून‚ 2021 को तमिलनाडु सरकार ने आर्थिक मामलों पर राज्य के मुख्यमंत्री को सलाह देने हेतु एक ‘आर्थिक सलाहकार परिषद’ के गठन का निर्णय लिया है। इस परिषद में कौन शामिल नहीं हैं?
(a) उर्जित पटेल
(b) रघुराम राजन
(c) एस्थर डुफ्लो
(d) डॉ. एस. नारायण
उत्तर- (a)
संबंधित तथ्य
- 21 जून‚ 2021 को तमिलनाडु सरकार ने आर्थिक मामलों पर राज्य के मुख्यमंत्री को सलाह देने हेतु एक ‘आर्थिक सलाहकार परिषद’ के गठन का निर्णय लिया है।
- इस आर्थिक सलाहकार परिषद में मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) के नोबेल पुरस्कार विजेता एस्थर डुफ्लो‚ भारतीय रिवर्ज बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन‚ पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यम‚ विकास अर्थशास्त्री जीन द्रेज और पूर्व केंद्रीय वित्त सचिव डॉ. एस. नारायण शामिल हैं।
- यह परिषद राज्य की वित्तीय स्थिति का अध्ययन करेगी और राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने हेतु तद्नुसार बदलावों हेतु सिफारिश करेगी।
- इस परिषद की सिफारिश के आधार पर सरकार राज्य की अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने का प्रयास करेगी और यह सुनिश्चित करेगी कि आर्थिक विकास का लाभ समाज के सभी वर्गों तक पहुंचे।
- इस परिषद की सिफारिशों के आधार पर राज्य सरकार अपनी वित्तीय नीतियों में आवश्यक सुधार करेगी‚ साथ ही इससे राज्य के औद्योगिक आधार में विविधता लाने और तकनीकी उन्नयन सुनिश्चित करने की भी उम्मीद है।
संबंधित लिंक भी देखें…