प्रश्न – Dror-1 उपग्रह किस देश द्वारा विकसित किया गया है?
(a) अमेरिका (b) भारत
(c) इज़राइल (d) जापान
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 13 जुलाई, 2025 को इज़राइल का अब तक का सबसे उन्नत संचार उपग्रह ड्रोर-1 (Dror-1) अमेरिका के केप कैनावेरल से सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया गया।
- इसे एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के फाल्कन 9 दो-चरणीय रॉकेट के माध्यम से कक्षा में स्थापित किया गया।
- ड्रोर-1, इज़राइल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज (IAI) द्वारा निर्मित और विकसित एक भूस्थिर संचार उपग्रह है।
- आईएआई के अनुसार, यह उपग्रह लगभग 4.5 टन वजनी है और इसके सौर पैनलों के पूरी तरह खुलने पर इसकी लंबाई 17.8 मीटर हो जाती है।
- यह उपग्रह अगले 15 वर्षों तक इज़राइल की संचार जरूरतों को पूरा करेगा।
- यह उपग्रह अंतरिक्ष में 36,000 किलोमीटर की ऊँचाई पर एक निश्चित बिंदु से प्रसारण करेगा।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…