ड्रीम लीग ऑफ इंडिया

प्रश्न – निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
(a) ड्रीम लीग ऑफ इंडिया केवल जूनियर खिलाड़ियों (13-18 वर्ष) के लिए आयोजित की जाएगी।
(b) सोनू सूद को ड्रीम लीग ऑफ इंडिया का लीग कमिश्नर नियुक्त किया गया है।
(c) सलीम मर्चेंट ड्रीम लीग ऑफ इंडिया से जुड़े छह सेलिब्रिटी चेहरों में से एक हैं।
(d) ड्रीम लीग ऑफ इंडिया का आयोजन सर्वोटेक स्पोर्ट्स द्वारा किया गया है।
उत्तर – (a)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 1 मई, 2025 को सर्वोटेक स्पोर्ट्स ने होटल शांग्री ला, नई दिल्ली में ड्रीम लीग ऑफ इंडिया का भव्य लॉन्च किया,
  • यह अपनी तरह की अनूठी टेनिस क्रिकेट बॉल लीग है।
  • ड्रीम लीग ऑफ इंडिया जूनियर (13-18) और सीनियर (18+) दोनों के लिए होगी, जिसमें दोनों श्रेणियों में छह फ्रेंचाइजी भाग लेंगी।
  • बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद को ड्रीम लीग ऑफ इंडिया का लीग कमिश्नर नियुक्त किया गया है।
  • लीग में शामिल होने वाले 6 सेलिब्रिटी चेहरों में से एक प्रशंसित संगीत आइकन सलीम मर्चेंट हैं।
  • सर्वोटेक स्पोर्ट्स द्वारा शुरू की गई ड्रीम लीग ऑफ इंडिया, भारतीय टेनिस क्रिकेट में क्रांतिकारी बदलाव लाने के लिए समर्पित है।
  • लीग में टॉप परफॉर्म करने वाले प्लेयर्स को अंतर्राष्ट्रीय टेनिस क्रिकेट फेडरेशन (आईटीसीएफ) और टेनिस क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (टीसीएआई) के सेलेक्टर्स द्वारा टेनिस क्रिकेट में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://timesofindia.indiatimes.com/cricket/dream-league-of-india-launched-to-promote-tennis-cricket-in-the-country/articleshow/120822676.cms