प्रश्न – निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –
1. दिसंबर 2025 में तेलंगाना सरकार ने हैदराबाद की विभिन्न सड़कों के नाम बदलकर मशहूर हस्तियों और बड़ी कंपनियों के नाम पर रखने का प्रस्ताव दिया है।
2. हैदराबाद में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के पास वाली सड़क का नाम अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नाम पर ‘डोनाल्ड ट्र्ंप एवेन्यू’ रखा जाएगा।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं ?
(a) 1 और 2 दोनों (b) केवल 1
(c) केवल 2 (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- दिसंबर 2025 में तेलंगाना सरकार ने हैदराबाद की विभिन्न सड़कों के नाम बदलकर मशहूर हस्तियों और बड़ी कंपनियों के नाम पर रखने का प्रस्ताव दिया है।
- उल्लेखनीय है कि इसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रतन टाटा, गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और विप्रो जैसे नाम शामिल हैं।
- मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, हैदराबाद में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के पास वाली सड़क का नाम अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नाम पर ‘डोनाल्ड ट्र्ंप एवेन्यू’ रखा जाएगा।
- क्षेत्रीय रिंग रोड (RRR) परियोजना के तहत नई ग्रीनफील्ड रेडियल रोड का नाम दिवंगत उद्योगपति रतन टाटा के नाम पर रखा जाएगा।
- ध्यातव्य है कि इस रोड के इंटरचेंज का नाम पहले ही टाटा इंटरचेंज रखा जा चुका है।
- गूगल मैप्स और कंपनी के बड़े योगदान को देखते हुए राज्य की राजधानी के वित्तीय जिले में स्थित एक सड़क का नाम “गूगल स्ट्रीट” रखा जाएगा, जो डिजिटल नवाचार में कंपनी के योगदान और हैदराबाद में बनने वाले उसके आगामी बड़े कैंपस को दर्शाएगा।
- इसी प्रकार “विप्रो जंक्शन” और “माइक्रोसॉफ्ट रोड” जैसे नाम भी प्रस्तावित किए गए हैं, जिससे तकनीकी उपस्थिति और उद्योग-आधारित आर्थिक प्रगति को प्रतिबिंबित किया जा सके।
- तेलंगाना सरकार के अनुसार इस प्रतीकात्मक नामकरण से हैदराबाद की वैश्विक पहचान और निवेश आकर्षण में वृद्धि होगी।
लेखक- नवनीत सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…