प्रश्न-जून, 2020 में डॉ. सेतुरमन पंचनाथन किस देश के नेशनल साइंस फाउंडेशन के प्रमुख नियुक्त हुए?
(a) जापान
(b) ऑस्ट्रेलिया
(c) अमेरिका
(d) जर्मनी
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
- जून, 2020 में अमेरिकी सीनेट ने भारतीय मूल के अमेरिकी कंप्यूटर वैज्ञानिक डॉ. सेतुरमन पंचनाथन को नेशनल साइंस फाउंडेशन (NSF) के प्रमुख (निदेशक) के रूप में नियुक्ति को मंजूरी दी।
- वर्तमान में वह एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी (ASU) में कार्यकारी उपाध्यक्ष और मुख्य अनुसंधान एवं नवोन्मेष अधिकारी हैं।
- इस पद पर वह फ्रांस कोरडोवा (France Cordova) का स्थान लेंगे।
- एनएसएफ एक अमेरिकी संस्था है, जो विज्ञान एवं इंजीनियरिंग के सभी गैर चिकित्सकीय क्षेत्रों में मौलिक अनुसंधान एवं शिक्षा में मदद करती है।
लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…