डॉ. शारदा मेनन

प्रश्न-हाल ही में डॉ. मंबालिकलाथिल शारदा मेनन का देहांत हो गया। वे निम्नलिखित में से किस पेशे से संबद्ध थीं?
(a) हृदय रोग विशेषज्ञ
(b) मनोचिकित्सक
(c) नेत्ररोग विशेषज्ञ
(d) खगोलशास्त्री
उत्तर—(b)
संबंधित तथ्य

  • 5 दिसंबर‚ 2021 को भारत की पहली महिला मनोचिकित्सक डॉ. मंबालिकलाथिल शारदा मेनन का निधन हो गया। वह 98 वर्ष की थी।
  • उन्होंने ने मद्रास मेडिकल कॉलेज से स्नातक की उपाधि प्राप्त की और बेंगलुरू के NIMHANS से मनोचिकित्सा में डिप्लोमा हासिल की।
  • डॉ. एम. शारदा मेनन ने 1959 में चेन्नई के किलपौक में मानसिक स्वास्थ्य संस्थान में एक मनोचिकित्सक के रूप में अपना कैरियर शुरू किया।
  • इनका जन्म 5 अप्रैल‚ 1923 को कर्नाटक के मंगलौर में एक दक्षिण भारतीय परिवार में हुआ था।
  • इन्होंने 1984 में सिजोफ्रेनिया रिसर्च फाउंडेशन (SCARF) की स्थापना की थी।
  • इन्होंने आशा (AAsha) नामक एक NGO की भी स्थापना की‚ जो एक समुदाय आधारित मंच है‚ तथा यह मानसिक बीमारियों से प्रभावित लोगों के परिवार की सहायता करता है।

लेखक-राजेश त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.thehindu.com/news/national/tamil-nadu/indias-first-woman-psychiatrist-sarada-menon-passes-away-at-98/article37859342.ece

https://timesofindia.indiatimes.com/city/chennai/dr-sarada-menon-indias-first-woman-psychiatrist-dies-in-chennai/articleshow/88121623.cms