डॉ. मनमोहन सिंह

प्रश्न – डॉ. मनमोहन सिंह से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-?
1. 26 दिसंबर, 2024 को इनका निधन हो गया।
2. वे वर्ष 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे
3. वे वर्ष 1995 से 1998 तक भारत के वित्त मंत्री रहे
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (1) (b) केवल (2)
(c) (1) एवं (2) दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 26 दिसंबर, 2024 को देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का निधन हो गया
  • वे 92 वर्ष के थे
  • उनका जन्म 26 सितंबर, 1932 को अविभाजित भारत के पंजाब प्रांत के एक गाँव (गाह) में हुआ था।
  • उन्होंने वर्ष 1948 में पंजाब विश्वविद्यालय से मेट्रिक की शिक्षा पूरी की।
  • उसके बाद उन्होंने अपनी आगे की शिक्षा ब्रिटेन के कैंब्रिज विश्वविद्यालय से प्राप्त की।
  • वर्ष 1957 में उन्होंने अर्थशास्त्र में प्रथम श्रेणी से ऑनर्स की डिग्री अर्जित की।
  • इसके बाद वर्ष 1962 में उन्होंने ऑक्सफ़ोर्ड विश्वविद्यालय के नूफिल्ड कॉलेज से अर्थशास्त्र में डी.फिल किया।
  • पंजाब विश्वविद्यालय और दिल्ली स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स में उन्होंने शिक्षक के रूप में कार्य किया था
  • इसी बीच में कुछ वर्षों के लिए उन्होंने (UNCTAD) सचिवालय के लिए भी कार्य किया।
  • इसी के आधार पर उन्‍हें वर्ष 1987 और 1990 में जिनेवा में दक्षिण आयोग के महासचिव के रूप में नियुक्ति किया गया।
  • वर्ष 1971 में वह वाणिज्य मंत्रालय में आर्थिक सलाहकार के रूप में शामिल हुए।
  • उन्होंने वित्त मंत्रालय के सचिव; योजना आयोग के उपाध्यक्ष; भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर (1982-1985); प्रधानमंत्री के सलाहकार; विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया।
  • वह वर्ष 1991 से वर्ष 1996 तक भारत के वित्त मंत्री रहे
  • वित्त मंत्री के रूप में आर्थिक सुधारों के लिए व्यापक नीति के
  • निर्धारण में उनकी भूमिका सराहनीय है।
  • वे वर्ष 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे
  • वह वर्ष 1991 से वर्ष भारतीय संसद के उच्च सदन (राज्य सभा) के सदस्य रहे जहाँ वे वर्ष 1998 से 2004 तक विपक्ष के नेता थे।
  • उन्‍होंने अपनी पुस्तक ‘भारत में निर्यात और आत्‍मनिर्भरता और विकास की संभावनाएं’’ में भारत में निर्यात आधारित व्यापार नीति की आलोचना की थी।
  • मनमोहन सिंह देश के इकलौते प्रधानमंत्री थे जिनके हस्ताक्षर भारतीय नोटों पर हैं। वर्ष 2005 में जब वह प्रधानमंत्री थे तब 10 रुपये का नया नोट जारी किया गया उस पर मनमोहन सिंह के हस्ताक्षर हैं।
  • सामान्‍यत नोटो पर RBI गवर्नर के हस्ताक्षर होते थे।
  • वर्ष 2005 में 10 के नोटों पर यह विशेष बदलाव हुआ।

प्रश्न – डॉ. मनमोहन सिंह को मिले पुरस्कारों में निम्न में से कौन सा शामिल नहीं है –
(a) पद्म विभूषण
(b) यूरो मनी अवार्ड
(c) कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय का एडम स्मिथ पुरस्कार
(d) राजीव गांधी सद्भावना पुरस्कार
उत्तर – (d)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • डॉ. मनमोहन सिंह को मिले कई पुरस्कारों और सम्मानों में से सबसे प्रमुख सम्मान है –
  • भारत का दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण (1987);
  • भारतीय विज्ञान कांग्रेस का जवाहरलाल नेहरू जन्म शताब्दी पुरस्कार (1995);
  • वर्ष के वित्त मंत्री के लिए क्रमश: यूरो मनी अवॉर्ड एवं एशिया मनी अवार्ड (1993 और 1994)
  • कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय (1956) का एडम स्मिथ पुरस्कार;
  • कैम्ब्रिज के सेंट जॉन्स कॉलेज में विशिष्ट प्रदर्शन के लिए राइट पुरस्कार (1955)
  • इसके अलावा ,उनको को जापानी निहोन किजई शिम्बुन एवं अन्य संघो द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।
  • उन्हें कैंब्रिज एवं ऑक्सफ़ोर्ड तथा अन्य कई विश्वविद्यालयों द्वारा मानद उपाधियाँ प्रदान की गई हैं।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.hindustantimes.com/india-news/manmohan-singh-death-live-updates-india-former-prime-minister-latest-news-today-101735233013066.html

https://www.thehindu.com/news/national/government-releases-factsheet-regarding-memorial-for-former-pm-late-dr-manmohan-singh/article69034945.ece

https://www.livemint.com/news/manmohan-singh-death-news-live-updates-funeral-former-pm-congress-leader-condolences-rahul-sonia-gandhi-pm-modi-27-dec-11735259782262.html

https://en.wikipedia.org/wiki/Manmohan_Singh

https://en.wikipedia.org/wiki/List_of_awards_and_honours_received_by_Manmohan_Singh