डॉ. नजमा हेपतुल्ला

Najma Heptulla appointed Jamia Milia Islamia's new Chancellor

प्रश्न-हाल ही में मणिपुर की राज्यपाल और अल्पसंख्यक मामलों की पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. नजमा हेपतुल्ला किस केंद्रीय विश्वविद्यालय की नई चांसलर नियुक्त हुई हैं?
(a) अलीगढ़ मुस्लिम विश्विविद्यालय
(b) जामिया मिल्लिया इस्लामिया केंद्रीय विश्वविद्यालय
(c) हैदराबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय
(d) झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 29 मई, 2017 को मणिपुर की राज्यपाल और अल्पसंख्यक मामलों की पूर्व केंद्रीय मंत्री नजमा हेपतुल्ला जामिया मिल्लिया केंद्रीय विश्वविद्यालय की चांसलरः अमीर-ए-जामिया नियुक्त हुई हैं।
  • 25 मई, 2017 को विश्वविद्यालय की एक विशेष बैठक में उन्हें सर्वसम्मति से इस पद के लिए चुना गया।
  • उनका 5 वर्षों का कार्यकाल 26 मई 2017 से प्रारंभ हुआ।
  • इस पद पर उन्होंने लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) एम.ए. जकी का स्थान लिया।
  • उल्लेखनीय है कि डॉ. हेपतुल्ला इस विश्वविद्यालय की प्रथम महिला चांसलर हैं।
  • स्वतंत्रता सेनानी और भारत के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की नातिन डॉ. हेपतुल्ला वर्ष 1986 से 2012 तक पांच बार राज्य सभा की सदस्य रहीं।
  • इस उच्च सदन की वह 16 वर्षों तक उप सभापति रहीं।
  • वह वर्ष 1999 से 2002 तक के लिए अंतर संसदीय संघ (IPU) की अध्यक्ष भी थीं।
  • उन्होंने वर्ष 1993 में अंतर संसदीय संघ के महिला सांसदों की बैठक की अध्यक्षता की थी।
  • उन्होंने ‘एड्सः एप्रोचेस टू प्रिवसेंशन’ शीर्षक से एक किताब भी लिखी है।

संबंधित लिंक
http://jmi.ac.in/upload/publication/pr1_Hindi_2017May29.pdf
http://jmi.ac.in/upload/publication/pr1_English_2017May29.pdf
http://jmi.ac.in/aboutjamia/profile/history/past_chancellors_profile-15