डॉ. गिरीश भारद्वाज

प्रश्न – 7 जुलाई ,2026 को डॉ. गिरीश भारद्वाज का निधन हो गया .वह थे –
(a) इतिहासकार (b) चित्रकार
(c) इंजीनियर (d) साहित्यकार
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 7 जुलाई ,2026 को मैकेनिकल इंजीनियर डॉ. गिरीश भारद्वाज का निधन हो गया
  • कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले के सुलिया निवासी डॉ. गिरीश भारद्वाज देशभर में भारत के सेतु पुरुष के नाम से प्रसिद्ध थे
  • उन्होंने डॉ. भारद्वाज ने तीन दशकों से अधिक समय तक दूरदराज के ग्रामीण इलाकों को जोड़ने का कार्य किया।
  • उन्होंने देशभर में 140 से अधिक कम लागत वाले सस्पेंशन फुटब्रिज बनाकर हजारों लोगों के जीवन को आसान बनाया।
  • इन पुलों से ग्रामीणों को वर्षभर स्कूल, अस्पताल और बाजार तक सुरक्षित पहुंच मिल सकी।
  • उन्होंने वर्ष 1989 में पयस्विनी नदी पर अपना पहला सस्पेंशन पुल बनाया था।
  • इसके बाद उनका कार्य कर्नाटक, केरल सहित कई राज्यों तक फैल गया।
  • ग्रामीण संपर्क और सामाजिक सेवा में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए भारत सरकार ने वर्ष 2017 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया था।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://timesofindia.indiatimes.com/india/bridge-man-of-india-girish-bharadwaj-dies-at-76-built-140-low-cost-bridges-for-remote-villages/articleshow/132237427.c