डॉ. एम. आर. श्रीनिवासन

प्रश्न – 20 मई, 2025 को डॉ. एम. आर. श्रीनिवासन का निधन हो गया .वह थे –
(a) परमाणु ऊर्जा आयोग के पूर्व अध्‍यक्ष
(b) इसरो के पूर्व अध्‍यक्ष
(c) वित्त आयोग के पूर्व अध्‍यक्ष
(d) इनमे से कोई नहीं
उत्तर – (a)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 20 मई, 2025 को परमाणु ऊर्जा आयोग के पूर्व अध्‍यक्ष डॉ. एम. आर. श्रीनिवासन का निधन हो गया
  • वह 95 वर्ष के थे
  • वह भारत के परमाणु कार्यक्रम के विशिष्‍ट व्‍यक्ति थे।
  • उन्होंने भारत के परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम और प्रेशराइज्ड हेवी-वाटर रिएक्टर (PHWR) के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
  • वह वर्ष 1990 – 1992 तक वियना स्थित अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी में वरिष्ठ सलाहकार थे।
  • वे वर्ष 1996 – 1998 तक भारत सरकार के तत्कालीन योजना आयोग के सदस्य थे
  • वह वर्ल्ड एसोसिएशन ऑफ न्यूक्लियर ऑपरेटर्स (WANO) के संस्थापक सदस्य भी थे
  • उन्हें वर्ष 1984 में पद्मश्री तथा वर्ष 2015 में पद्म विभूषण से सम्‍मानित किया गया था।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://timesofindia.indiatimes.com/india/who-was-nuclear-scientist-dr-mr-srinivasan-architect-of-indias-atomic-power/articleshow/121296096.cms

https://dae.gov.in/obituary-dr-malur-ramasamy-srinivasan-5-january-1930-20-may-2025