प्रश्न – 7 फरवरी, 2026 को डेविड जे. फार्बर का निधन हो गया . वह किस फील्ड से संबंधित थे?
(a) कला (b) साहित्य
(c) गणित (d) इंटरनेट
उत्तर – (d)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 7 फरवरी, 2026 को इंटरनेट के “ग्रैंडफादर” के रूप में प्रसिद्ध डेविड जे. फार्बर का निधन हो गया
- एक प्रतिष्ठित कंप्यूटर विज्ञान प्रोफेसर के रूप में, उन्होंने दशकों तक आधुनिक नेटवर्किंग की नींव को आकार दिया और उन अग्रणी वैज्ञानिकों का मार्गदर्शन किया जिन्होंने बाद में वैश्विक इंटरनेट की मूल संरचना का निर्माण किया।
- वर्ष 2018 से वे जापान के केइओ विश्वविद्यालय (Keio University) में अध्यापन कार्य कर रहे थे।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…