डेफएक्सपो इंडिया, 2016

Defence Minister inaugurates Defexpo-2016 at Goa

प्रश्न-28-31 मार्च, 2016 तक भारतीय रक्षा प्रदर्शनी ‘डेफएक्सपो इंडिया’ के 9वें संस्करण का आयोजन कहां किया गया?
(a) बंगलुरू
(b) गोवा
(c) हैदराबाद
(d) विशाखापत्तनम
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 28-31 मार्च, 2016 तक भारतीय रक्षा प्रदर्शनी ‘डेफएक्सपो इंडिया’ (Defexpo India), 2016 के 9 वें संस्करण का आयोजन गोवा में किया गया।
    इस प्रदर्शनी का आयोजन थल, नौ व आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था पर प्रत्येक दो वर्ष में किया जाता है।
  • 28 मार्च, 2016 को केंद्रीय रक्षा मंत्री मनोहर परिक्कर ने ‘डेफएक्सपो इंडिया’ प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।
  • इस मौके पर गोवा के मुख्यमंत्री लक्ष्मी पारेस्कर ने दुनिया भर से प्रतिभागियों का स्वागत किया।
  • इस प्रदर्शनी का आयोजन रक्षा मंत्रालय के डिफेंस एक्जिबिशन ऑर्गनाइजेशन ऑफ डिफेंस प्रोडक्शन द्वारा किया गया।
  • ‘डेफएक्सपो इंडिया, 2016’ में विभिन्न महाद्वीपों के 47 देश इस प्रदर्शनी में भाग ले रहे हैं।
  • जबकि डेफएक्सपो इंडिया, 2014 में 30 देशों ने भाग लिया था।
  • ‘डेफएक्सपो इंडिया, 2016 में देशी व विदेशी दोनों तरह की 1000 कंपनियां प्रतिभाग कर रही हैं।
  • जबकि डेफएक्सपो इंडिया, 2014 में 624 कंपनियों ने प्रतिभाग किया था।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://pib.nic.in/newsite/hindirelease.aspx?relid=46861
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=138368
http://www.ibtimes.co.in/defence-minister-inaugurates-largest-ever-defexpo-2016-says-display-shows-indias-capabilities-672417
http://www.thehindu.com/todays-paper/tp-miscellaneous/tp-others/defence-expo-to-conclude-today/article8416324.ece