प्रश्न – 2-3 अप्रैल, 2026 के मध्य किस देश के प्रथम उपप्रधानमंत्री डेनिस मंतुरोव ने भारत का दौरा किया?
(a) बेलारूस (b) रूस
(c) स्पेन (d) ब्राजील
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 2-3 अप्रैल, 2026 के मध्य रूस के प्रथम उपप्रधानमंत्री डेनिस मंतुरोव ने भारत का दौरा किया
- इस दौरान उन्होंने विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर के साथ नई दिल्ली में द्विपक्षीय बैठक की।
- वह भारत-रूस अंतर-सरकारी आयोग (IRIGC-TEC) — व्यापार, आर्थिक, वैज्ञानिक, तकनीकी और सांस्कृतिक सहयोग — के सह-अध्यक्ष भी हैं
- दोनों पक्षों के बीच व्यापक चर्चा हुई, जिसमें व्यापार, उद्योग, ऊर्जा, उर्वरक, कनेक्टिविटी और गतिशीलता जैसे क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया गया।
- इसके अतिरिक्त, प्रौद्योगिकी, नवाचार और महत्वपूर्ण खनिजों में नए अवसरों पर भी चर्चा हुई।
- उनकी अन्य द्विपक्षीय गतिविधियों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात तथा वित्त मंत्री और कॉर्पोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के साथ बैठकें शामिल थीं।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…