डेटा थ्रेट रिपोर्ट-2023

प्रश्न – डेटा थ्रेट रिपोर्ट-2023 किसके द्वारा जारी की गई?
(a) ईसाईयू
(b) थेल्‍स
(c) हिंडनबर्ग
(d) मैसाच्‍यूट्स विश्वविद्यालय
उत्तर – (b)
संबंधित तथ्य –

रिपोर्ट के बारे में –

  • यह रिपोर्ट 451 अनुसंधान सर्वेक्षण पर आधारित है।
  • यह सर्वेक्षण लगभग 3000 विशेषज्ञ लोगों के द्वारा किया है।
  • इस सर्वेक्षण में 18 देशों को आच्‍छादित किया गया है जिसमें यूएसए, यूके, भारत, ऑस्ट्रेलिया जैसे देश भी शामिल है।
  • यह सर्वेक्षण नवंबर-दिसंबर 2022 में किया गया था।

रिपोर्ट के प्रमुख तथ्य –

  • रिपोर्ट के अनुसार पिछले 12 महीनों में रैंसमवेयर हमलों में भारत एवं विश्व के स्तर पर उल्‍लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है।
  • वैश्विक स्तर पर 48 प्रतिशत आईटी पेशेवरों ने रैंसमवेयर हमलों में वृद्धि का उल्‍लेख किया।
  • यह आंकड़ा भारत में 52 प्रतिशत है।
  • जबकि 22 प्रतिशत संगठनों ने रैंसमवेयर हमलों में वृद्धि का उल्‍लेख किया है।
  • रिपोर्ट में साइबर हमलों के प्राथमिक लक्ष्य के रूप में क्‍लाउड संपत्ति और इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IOT) उपकरणों की पहचान की गई है।
  • उत्तरदाताओं के अनुसार सबसे खतरे वाले क्षेत्र-
  • भारत में उत्तरदाताओं द्वारा दिए उत्तर के अनुसार भारत में सबसे खतरे वाले क्षेत्र –
  • भारत में उद्यमों के लिए रैमसमवेयर हमलों से डेटा हानि एक प्रमुख चिंता है।
  • वैश्विक स्तर पर 67 प्रतिशत की तुलना में 82 प्रतिशत भारतीयों ने रैंसमवेयर हमलों से डेटा हानि की सूचना दी है।
  • वैश्विक स्तर पर 51% उद्यमों के पास कोई औपचारिक रैंसमवेयर योजना नही है।

थेल्‍स

  • यह वैश्विक स्तर पर उन्‍नत प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में कार्य करने वाली एक विशेषज्ञ संस्था है।
  • यह तीन क्षेत्रों में कार्य करती है-
  1. रक्षा एवं सुरक्षा
  2. वैमानिकी एवं अंतरिक्ष
  3. डिजिटल पहचान एवं सुरक्षा
  • यह ऐसे उत्‍पाद एवं समाधान विकसित करते हैं जिससे दुनिया को सुरक्षित हरित एवं अधिक समावेशी बनाने में मदद मिलती है।
  • इसका मुख्यालय पेरिस, फ्रांस में है।

लेखक – अशोक तिवारी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://cpl.thalesgroup.com/data-threat-report