प्रश्न – निम्नलिखित में से कौन-सा कथन 27 अक्टूबर 2025 को महाराष्ट्र के मझगांव डॉक, मुंबई में प्रारंभ की गई अत्याधुनिक डीप-सी फिशिंग वेसल्स (अत्यधिक गहरे समुद्र में मछली पकडऩे वाली नौकाओं) के संबंध में सही नहीं है?
(a) प्रत्येक डीप-सी फिशिंग वेसल की लागत 1.2 करोड़ रुपये है, जिसमें केंद्र सरकार, महाराष्ट्र सरकार और एनसीडीसी का सहयोग है।
(b) इस योजना का उद्देश्य केवल तटीय मत्स्य समुदायों को परंपरागत जल क्षेत्र (12 नॉटिकल मील तक) में प्रोत्साहित करना है।
(c) प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत लाभार्थियों को यह नौकाएँ प्रदान की जा रही हैं।
(d) मत्स्य पालन व सहकारिता मंत्रालयों ने संयुक्त कार्य समूह (JWG) का गठन किया है ताकि सहकारी संस्थाओं और एफएफपीओ के माध्यम से डीप-सी फिशिंग को गति दी जा सके।
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 27 अक्टूबर, 2025 को गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र के मझगांव डॉक, मुंबई में अत्याधुनिक डीप-सी फिशिंग वेसल्स (अत्यधिक गहरे समुद्र में मछली पकडऩे वाली नौकाओं) का शुभारंभ किया।
- प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत लाभार्थियों को गहरे समुद्र में मछली पकड़ने वाली नौकाएँ प्रदान की जा रही हैं।
- प्रत्येक नौका की लागत 1.2 करोड़ रुपये है, जिसमें महाराष्ट्र सरकार, राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (एनसीडीसी) और भारत सरकार के मत्स्य विभाग का वित्तीय सहयोग शामिल है।
- इस योजना का उद्देश्य भारत के विशिष्ट आर्थिक क्षेत्र (ईईजेड) और हाई सीज़ में मत्स्य संसाधनों की खोज और दोहन को प्रोत्साहित करना है।
- सहकारी संस्थाओं और मत्स्य कृषक उत्पादक संगठन (एफएफपीओ) के माध्यम से डीप-सी फिशिंग को गति देने हेतु मत्स्य पालन विभाग (कृषि, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय) तथा सहकारिता मंत्रालय द्वारा संयुक्त कार्य समूह (JWG) का गठन किया गया है।
- भारत का समुद्री मत्स्य क्षेत्र अब तक सीमित दायरे (40–60 नौटिकल मील) तक ही सक्रिय था।
- नए डीप-सी वेसल्स के माध्यम से देश के विशिष्ट आर्थिक क्षेत्र (EEZ) और हाई सीज़ (High Seas) में मत्स्य संसाधनों की खोज संभव होगी।
- यह नई पहल मत्स्य सहकारी समितियों और एफएफपीओ को भारत के अनन्य आर्थिक क्षेत्र (ईईजेड) और हाई सीज की विशाल क्षमता का स्थायी रूप से उपयोग करने के लिए सशक्त बनाएगी, विशेष रूप से लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह जैसे क्षेत्रों में।
- इससे उच्च मूल्य वाली मछली प्रजातियों जैसे ट्यूना (Tuna) के क्षेत्र में नई संभावनाएँ खुलेंगी, जिससे भारत के सीफूड निर्यात को बढ़ावा मिलेगा।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.pib.gov.in/PressReleseDetailm.aspx?PRID=2182653
https://www.newsonair.gov.in/union-home-minister-amit-shah-inaugurates-india-maritime-week-in-mumbai