प्रश्न-21 सितंबर, 2020 को किस कंपनी ने घोषणा की कि वह ऑस्ट्रेलियाई आईटी कंपनी डीडब्ल्यूएस का अधिग्रहण करेगी?
(a) टेक महिंद्रा
(b) एचसीएल टेक्नोलॉजीज
(c) विप्रो
(d) इंफोसिस
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
- 21 सितंबर, 2020 को एचसीएल टेक्नोलॉजीज ने घोषणा की कि वह ऑस्ट्रेलियाई आईटी कंपनी डीडब्ल्यूएस का अधिग्रहण करेगी।
- एचसीएल टेक्नोलॉजीज पूर्णतः चुकता आधार पर कुल 13.18 करोड़ शेयरों के लिए 15.82 करोड़ ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (850 .33 करोड़ रुपये) राशि का भुगतान करेगी।
- इसके अलावा डीडब्ल्यूएस के शेयरधारकों को कंपनी द्वारा हाल ही में घोषित किए गए 0.03 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर प्रति शेयर का लाभांश भी दिया जाएगा।
- इस सौदे हेतु अभी नियामक मंजूरी नहीं ली गई है।
- नियामक मंजूरी मिलने के बाद दिसंबर, 2020 तक अधिग्रण की प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद है।
- डीडब्ल्यूएस के कार्यालय सिडनी, एडिलेड, ब्रिसबेन और कैनबरा में स्थापित हैं, जिसमें 700 से अधिक कर्मचारी हैं।
लेखक-विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.thehindu.com/business/hcl-technologies-may-buy-dws-for-a158-mn/article32663552.ece