प्रश्न- 9 अक्टूबर, 2026 को भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) द्वारा जारी डीआरएम आधारित डिजिटल एड्रेसेबल प्रणालियों की लेखापरीक्षा नियमावली, 2026 के मसौदे के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) इसका उद्देश्य मुख्यतः आईपीटीवी वितरण सेवाओं में प्रयुक्त डीआरएम प्रणालियों की लेखापरीक्षा के लिए मार्गदर्शन देना है।
(b) इसके माध्यम से इंटरकनेक्शन (एड्रेसेबल प्रणालियाँ) विनियम, 2017 की अनुसूची–X के अनुपालन की जाँच की जाएगी।
(c) इसमें केवल वार्षिक ग्राहक-सदस्यता लेखापरीक्षा का प्रावधान है; प्रसारण संकेत प्राप्त करने से पूर्व की लेखापरीक्षा शामिल नहीं है।
(d) इसमें वितरण प्लेटफॉर्म संचालक, प्रसारक एवं लेखापरीक्षक की जिम्मेदारियों तथा रिपोर्टों के मानक प्रारूपों का उल्लेख है।
उत्तर-(c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 9 अक्टूबर, 2026 को भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने दूरसंचार (प्रसारण और केबल) सेवाओं के लिए डिजिटल अधिकार प्रबंधन (डीआरएम) आधारित डिजिटल एड्रेसेबल प्रणालियों की लेखापरीक्षा नियमावली, 2026 का मसौदा जारी किया।
- इसका उद्देश्य मुख्यतः इंटरनेट प्रोटोकॉल टेलीविजन (आईपीटीवी) वितरण सेवाओं में प्रयुक्त डीआरएम प्रणालियों की लेखापरीक्षा के लिए विस्तृत मार्गदर्शन देना है।
- इसके माध्यम से दूरसंचार (प्रसारण और केबल) सेवा इंटरकनेक्शन (एड्रेसेबल प्रणालियाँ) विनियम, 2017 की अनुसूची–X के अनुपालन की जाँच की जाएगी।
- मसौदे में ग्राहक प्रबंधन प्रणाली, सशर्त पहुँच, सामग्री के कूटलेखन, फिंगरप्रिंटिंग तथा सेट-टॉप बॉक्स एवं सॉफ्टवेयर अनुप्रयोगों की जाँच के लिए खंडवार प्रक्रियाएँ दी गई हैं।
- इसमें प्रसारण संकेत प्राप्त करने से पूर्व की लेखापरीक्षा अथवा अनुपालन लेखापरीक्षा और वार्षिक ग्राहक-सदस्यता लेखापरीक्षा का कार्यक्षेत्र, आवश्यक दस्तावेज तथा समयसीमाएँ निर्धारित हैं।
- वितरण प्लेटफॉर्म संचालक, प्रसारक एवं लेखापरीक्षक की जिम्मेदारियों के साथ घोषणाओं, लेखापरीक्षा प्रपत्रों और रिपोर्टों के मानक प्रारूप भी दिए गए हैं।
- हितधारकों से कारणों और प्रासंगिक प्रमाणों सहित सुझाव 30 अक्टूबर, 2026 तक आमंत्रित किए गए हैं।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.pib.gov.in/PressReleaseDetail.aspx?PRID=2321259®=3&lang=1