प्रश्न-डिफाइब्रिलेटर सन्मित्र 1000 एचसीटी के संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) इसे भारतीय स्टार्ट-अप जीवट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड ने बनाया है।
(b) कम भार वाले इस उपकरण को बिजली वाले क्षेत्रों में ही इस्तेमाल किया जा सकता है।
(c) यह हृदय गति (दिल की धड़कन) की दर अथवा उसके सामान्य/असामान्य होने की समस्या से पीड़ित कोविड-19 रोगियों के उपचार में भी उपयोगी साबित हो सकता है।
(d) यह उपकरण शहरों और दूरदराज के क्षेत्रों में स्थित अस्पतालों के लिए आदर्श है।
उत्तर—(b)
संबंधित तथ्य
- जुलाई‚ 2021 में प्रकाशित रिपोर्टों के अनुसार भारतीय स्टार्ट-अप जीवस्ट्रानिक्स प्राइवेट लिमिटेड ने सस्ती और दोहरी शक्ति वाला डिफाइब्रिलेटर सन्मित्र 1000 एचसीटी बनाया है।
- कम भार वाले इस उपकरण को बिना बिजली वाले क्षेत्रों में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
- यह उपकरण एसी मेन्स के साथ-साथ बिल्ट-इन हैंड क्रैकेड जेनरेटर दोनों के साथ काम करता है और इसके लिए किसी बैटरी परिवर्तन की आवश्यकता नहीं होती है।
- यह हृदय गति (दिल की धड़कन) की दर अथवा उसके सामान्य/असामान्य होने की समस्या से पीड़ित कोविड-19 रोगियों के उपचार में भी उपयोगी साबित हो सकता है।
- इसका इन-बिल्ट जनरेटर इसे पारंपरिक डिफिब्रिलेटर की तुलना में अधिक लाभप्रद है।
- यह उपकरण शहरेां और दूरदराज के क्षेत्रों में स्थित अस्पतालों के लिए आदर्श है।
- जीवट्रॉनिक्स एक आईएसओ 13485 प्रमाणित कंपनी है‚ जिसे पहले ही अमेरिका और भारत में चार पेटेंट प्राप्त हो चुके हैं।
- इसे जैव प्रौद्योगिकमी उद्योग अनुसंधान सहायता परिषद द्वारा पूर्व में बीआईजी और आईआईपीएमई (प्रारंभिक संक्रमण चरण) की योजनाओं के तहत वित्तीय रूप से सुविधा प्रदान की गई है।
- सन्मित्र 1000 एचसीटी को चिकित्सा हेतु अंतरराष्ट्रीय आईसी मानकों के अनुरूप डिजाइन किया गया है।
लेखक-विजय प्रताप सिंह
संबंत लिंक भी देखें…