प्रश्न – 1 सितंबर, 2025 को डाक विभाग ने डिजिपिन पहल के विस्तार हेतु किस निजी प्रौद्योगिकी कंपनी के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए?
(a) इन्फोसिस लिमिटेड
(b) ईएसआरआई इंडिया टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड
(c) टीसीएस (टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज)
(d) विप्रो लिमिटेड
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 1 सितंबर, 2025 को डाक विभाग ने डिजिपिन (DIGIP IN) पहल को विस्तार देने के लिए ईएसआरआई इंडिया टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (ईएसआरआई इंडिया) के साथ समझौता-ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
- ईएसआरआई इंडिया एक अग्रणी जियोग्राफिक इन्फॉर्मेशन सिस्टम (जीआईएस) सॉफ़्टवेयर और सॉल्यूशंस प्रदाता है।
- डाक विभाग इस समझौता ज्ञापन के तहत, अपने डिजिपिन पोर्टल के लिए ईएसआरआई इंडिया के हाई-रिजॉल्यूशन इमेजरी और स्ट्रीट बेसमैप्स का इस्तेमाल करने में सक्षम होगा।
- यह सहयोग डिजिपिन को ईएसआरआई इंडिया के लिविंग एटलस (Living Atlas) पोर्टल से एकीकृत करने की सुविधा देगा, जिससे यह वैश्विक जीआईएस समुदाय के लिए भी सुलभ होगा।
- ईएसआरआई इंडिया डाक विभाग को तकनीकी सहायता प्रदान करेगा ताकि सेवाओं का सहज एकीकरण संभव हो सके।
- यह समझौता डिजिपिन पहल के विकास और कार्यान्वयन को और अधिक मजबूत और नागरिक-केंद्रित बनाएगा।
- ईएसआरआई इंडिया की मैपिंग तकनीक का लाभ लेकर डाक विभाग की सेवाएं सटीक, उपयोगकर्ता-अनुकूल और प्रभावी बनेंगी।
- इसका उद्देश्य नागरिकों और सरकारी सेवाओं को सटीक डिजिटल एड्रेसिंग सिस्टम के माध्यम से सशक्त बनाना है।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…