प्रश्न-डिजिटल सेवा अधिनियम (DSA), 2022 के संबंध में निम्नवत कथनों पर विचार कीजिए।
- अप्रैल‚ 2022 में यूरोपीय संसद और यूरोपीय संघ के सदस्य देशों ने डिजिटल सेवा अधिनियम (DSA), 2022 की घोषणा की।
- यह अधिनियम- ‘एकल बाजार में बिचौलियों के दायित्वों और जवाबदेही पर सामान्य निमयों की एक सारणी हैं।’
उपरोक्त कथनों में कौन सा/से कथन सही हैं/है?
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2
(d) न तो 1 न तो 2
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य

- डीएसए का उद्देश्य : यूरोपीय संघ के इंटरनेट उपयोग कर्ताओं तथा उनके मौलिक अधिकारों की उचित सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए गूगल‚ फेसबुक और यूट्यूब जैसे बड़े प्लेटफार्म के काम करने के तरीकों को सख्ती से नियंत्रित करना।
- नियम प्रयोज्यता: सरल वेबसाइट्स से लेकर इंटरनेट कार्यक्रमों इन्फ्रास्ट्रक्चर सेवाओं और ऑनलाइन प्लेटफार्म तक ऑनलाइन सेवाओं की बड़ी श्रेणी पर’’।
- नियम का क्रियान्वयन : ‘डिजिटल सेवाओं के लिए यूरोपीय बोर्ड’
- अन्य तथ्य:-गौरतलब है‚ कि यूरोपीस संघ डिजिटल सेवा अधिनियम: 2022 की तरह भारत में एक विधेयक (डेटा संरक्षण विधेयक: 2019) संसद में लंबित है।


संबंधित लिंक भी देखें…