प्रश्न – ट्राइबएक्स’ डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए—
- इसका शुभारंभ 7 जुलाई, 2026 को ओडिशा के भुवनेश्वर में किया गया।
- इसका शुभारंभ केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम ने किया।
- यह प्लेटफॉर्म केवल जनजातीय भाषाओं के संरक्षण के लिए बनाया गया है।
- यह जनजातीय कला, संस्कृति, पारंपरिक ज्ञान और कौशल विकास से संबंधित है।
उपर्युक्त में से कौन-से कथन सही हैं?
(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 1, 2 और 4
(c) केवल 2, 3 और 4
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 7 जुलाई, 2026 को केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम ने ओडिशा के भुवनेश्वर में ‘ट्राइबएक्स’ (Tribex) नामक डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म का शुभारंभ किया।
- यह शुभारंभ जनजातीय अनुसंधान संस्थानों (TRI) को सशक्त बनाने विषय पर आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला के दौरान किया गया।
- यह प्लेटफॉर्म जनजातीय कला, संस्कृति, पारंपरिक ज्ञान, भाषाओं और कौशल विकास को बढ़ावा देने वाली अपनी तरह की पहली डिजिटल पहल है।
- ‘ट्राइबएक्स’ का मुख्य उद्देश्य भारत की समृद्ध जनजातीय विरासत को संरक्षित करना, उसका डिजिटल रूप में दस्तावेजीकरण करना तथा उसे वैश्विक स्तर पर प्रस्तुत और प्रसारित करना है।
- यह प्लेटफॉर्म जनजातीय समुदायों के वास्तविक ज्ञान को विद्यार्थियों, शोधकर्ताओं, शिक्षकों और सामान्य सीखने वालों तक पहुंचाने में मदद करेगा।
- इसके माध्यम से लोग जनजातीय ज्ञान विशेषज्ञों और कुशल कारीगरों से सीधे सीख सकेंगे।
- इस प्लेटफॉर्म पर प्रारंभ में 20 मुफ्त सर्टिफिकेट कोर्स उपलब्ध कराए जाएंगे, जो चित्रकला, हस्तशिल्प, हथकरघा, कलाकृतियों और पारंपरिक वाद्ययंत्रों जैसे विषयों से संबंधित होंगे।
- भविष्य में इन कोर्सों की संख्या बढ़ाकर 100 से अधिक करने की योजना है।
- इसके साथ ही ‘ट्राइबएक्स’ पांच यूजीसी-मान्यता प्राप्त एक-वर्षीय हाइब्रिड पीजी डिप्लोमा कार्यक्रम भी उपलब्ध कराएगा।
- ये कार्यक्रम संताली भाषा, जनजातीय आजीविका, म्यूजियोलॉजी, जनजातीय कला-शिल्प और जनजातीय वस्त्र से संबंधित होंगे।
- पीजी डिप्लोमा कोर्स के लिए जनजातीय कार्य मंत्रालय और संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।
- इस प्लेटफॉर्म में लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम और रिपॉज़िटरी मैनेजमेंट सिस्टम भी शामिल है।
- इसके हेरिटेज आर्काइव में 5,000 से अधिक मल्टीमीडिया संसाधन उपलब्ध होंगे, जिन्हें आगे 10,000 तक बढ़ाया जाएगा।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.insightsonindia.com/2026/07/10/tribex-digital-learning-platform/