डिजिटल प्लेटफार्म ‘डिजिटल ओशन’ का उद्घाटन

प्रश्न-29 दिसंबर, 2020 को केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने किसके द्वारा विकसित अपनी तरह के पहले डिजिटल प्लेटफार्म ‘डिजिटल ओशन’ का उद्घाटन किया?
(a) इसरो
(b) आईएनसीओआईएस
(c) डीआरडीओ
(d) सीएसआईआर
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 29 दिसंबर, 2020 को केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान’ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने नई दिल्ली में आयोजित एक वर्चुअल बैठक में अपनी तरह के पहले डिजिटल प्लेटफार्म ‘डिजिटल ओशन’ का उद्घाटन किया।
  • वेब आधारित इस एप्लीकेशन को पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के आईएनसीओआईएस (INCOIS : Indian National Centre for Ocean Information Services) द्वारा विकसित किया गया है।
  • डिजिटल ओशन, महासागरीय आंकड़ों के प्रबंधन के लिए अपनी तरह का पहला डिजिटल प्लेटफार्म है।
  • इसमें भू-स्थानिक प्रौद्योगिकी में हुई त्वरित प्रगति को अपनाते हुए विभिन्न प्रकार के सागरीय आंकड़ों को व्यवस्थित और प्रदर्शित करने के लिए विकसित एप्लीकेशन का समूह शामिल है।
  • यह महासागरों के टिकाऊ प्रबंधन और ब्लू इकोनॉमी से जुड़े प्रयासों को विस्तार देने में केंद्रीय भूमिका निभाएगा।
  • इसके अलावा, डिजिटल ओशन को हिंद महासागर के किनारे पर बसे सभी देशों के लिए ओशन डेटा मैनेजमेंट में क्षमता निर्माण के लिए एक मंच के तौर पर बढ़ावा दिख जाएगा।

लेखक- विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1684418