प्रश्न – फरवरी, 2025 में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय जल एवं स्वच्छता संस्थान (SPM-NIWAS) ने किस संगठन के साथ जल, स्वच्छता और हाइजीन (WASH) क्षेत्र में डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (DPI) के विकास हेतु एक समझौता – ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए?
(a) नीति आयोग (b) अर्घ्यम
(c) विश्व बैंक (d) केंद्रीय जल आयोग
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 19 फरवरी, 2025 को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय जल एवं स्वच्छता संस्थान (SPM-NIWAS) और अर्घ्यम ने जल, स्वच्छता और हाइजीन (WASH) क्षेत्र में डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (DPI) के विकास हेतु एक समझौता – ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए।
- यह पहल जल जीवन मिशन (JJM) और स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण (SBM-G) को डिजिटल समाधान प्रदान करने के सरकार के दृष्टिकोण के अनुरूप है।
- इस साझेदारी का उद्देश्य जल जीवन मिशन और ग्रामीण स्वच्छ भारत मिशन के लिए डिजिटल पारिस्थितिकी तंत्र की अवधारणा तैयार करने, डिजाइन विकसित करने और इसे क्रियान्वित करना है।
- इस समझौते के तहत, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय जल एवं स्वच्छता संस्थान (SPM-NIWAS) परियोजना के कार्यान्वयन का नेतृत्व करेगा, जबकि अर्घ्यम तकनीकी और ज्ञान भागीदार के रूप में योगदान देगा।
- इसके लिए डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय जल एवं स्वच्छता संस्थान (SPM-NIWAS), पेयजल एवं स्वच्छता विभाग (DDWS) और अर्घ्यम के प्रतिनिधियों की एक परामर्श समिति गठित की गई है, जो परियोजना की निगरानी और प्रभावी कार्यान्वयन सुनिश्चित करेगी।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…