डिजिटल ट्विन पहल लागू करने वाला देश का पहला बंदरगाह

प्रश्न – हाल ही में कौन –सा बंदरगाह डिजिटल ट्विन पहल लागू करने वाला देश का पहला बंदरगाह बना ?
(a) जवाहरलाल नेहरू
(b) मोरमुगाओ
(c) श्यामा प्रसाद मुखर्जी
(d) वी.ओ. चिदंबरनार
उत्तर – (d)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • मार्च,2026 में वी.ओ. चिदंबरनार बंदरगाह प्राधिकरण बंदरगाह प्रबंधन के लिए डिजिटल ट्विन पहल लागू करने वाला देश का पहला बंदरगाह बना
  • यह तमिलनाडु के थूथुकुडी (तूतीकोरिन) में स्थित एक प्रमुख कृत्रिम, हर मौसम में काम करने वाला गहरा बंदरगाह है।
  • इस बंदरगाह ने स्मार्ट, कुशल एवं प्रौद्योगिकी-आधारित समुद्री प्रबंधन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।
  • इस प्लेटफॉर्म का उद्घाटन 23 फरवरी, 2026 को केंद्रीय पत्तन पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने किया था , जो बंदरगाह के कुशल एवं प्रौद्योगिकी-आधारित समुद्री प्रबंधन की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
  • डिजिटल ट्विन प्लेटफॉर्म बंदरगाह की अवसंरचना, परिचालन संपत्तियों एवं समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र की रियल-टाइम आभासी प्रतिकृति प्रदान करेगा, जिससे पूरे बंदरगाह में बेहतर परिचालन दृश्यता, पूर्वानुमान विश्लेषण एवं डेटा-आधारित निर्णय लेने में सहायता मिलेगी।
  • आईओटी सेंसर, जीपीएस ट्रैकिंग, लिडार मैपिंग, ड्रोन इमेजिंग और सीसीटीवी नेटवर्क जैसी उन्नत तकनीकों को एकीकृत करके, यह प्लेटफॉर्म रियल-टाइम स्थितियों को निरंतर दर्शाएगा, जिससे सभी परिचालन विभागों के बीच कुशल समन्वय स्थापित होगा।
  • डिजिटल ट्विन प्लेटफॉर्म रियल-टाइम में परिचालन निगरानी को सक्षम बनाता है, जिससे बंदरगाह में बर्थ उपलब्धता, पोतों की आवाजाही, क्रेन के उपयोग और यार्ड की क्षमता की सीधी जानकारी उपलब्ध होती है।
  • यह एआई-आधारित परिसंपत्ति निगरानी के माध्यम से कार्गो हैंडलिंग उपकरणों के पूर्वानुमानित रख-रखाव में सहायता प्रदान करता है, जिससे उपकरणों की अनुपयोगिता में कमी एवं परिचालन विश्वसनीयता में सुधार लाने में मदद मिलती है।
  • इसके अलावा, यह प्लेटफॉर्म डेटा-आधारित सतत विकास प्रबंधन को समर्थन देने के लिए ऊर्जा और उत्सर्जन ट्रैकिंग भी प्रदान करेगा और इसमें परिदृश्य सिमुलेशन क्षमताएं शामिल होंगी

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2239122&reg=3&lang=2