प्रश्न – निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –
- 9 जनवरी 2026 को प्रसार भारती द्वारा डीडी न्यूज पर देश भर के डिजिटल क्रिएटर्स द्वारा बनाई गई सामग्री को प्रदर्शित करने के लिए एक समर्पित मंच “क्रिएटर्स कॉर्नर” लॉन्च किया गया है।
- इस पहल का उद्देश्य प्रसार भारती और व्यक्तिगत कन्टेन्ट रचनाकारों के बीच साझेदारी के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण सामग्री के निर्माण को प्रोत्साहित करके और इसकी पहुंच का विस्तार करके डिजिटल अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देना है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से कथन सही है/हैं ?
(a) 1 और 2 दोनों (b) केवल 1
(c) केवल 2 (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 9 जनवरी 2026 को प्रसार भारती द्वारा डीडी न्यूज पर देश भर के डिजिटल क्रिएटर्स द्वारा बनाई गई सामग्री को प्रदर्शित करने के लिए एक समर्पित मंच “क्रिएटर्स कॉर्नर” लॉन्च किया गया है।
- दूरदर्शन के क्रिएटर कॉर्नर का शुभारंभ देश के बढ़ते कंटेंट क्रिएटर्स समुदाय को सशक्त बनाने , प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स को मान्यता देने और बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
- यह पहल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ऑरेंज इकोनॉमी विजन के अनुरूप है।
- उल्लेखनीय है कि डीडी न्यूज़ पर प्रारंभ होने वाला क्रिएटर कॉर्नर धीरे-धीरे सभी दूरदर्शन चैनलों पर विस्तारित होगा, जिससे विभिन्न भाषाओं, क्षेत्रों और शैलियों के रचनाकारों को एक राष्ट्रीय मंच मिलेगा।
- इस पहल का उद्देश्य प्रसार भारती और व्यक्तिगत कन्टेन्ट रचनाकारों के बीच साझेदारी के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण सामग्री के निर्माण को प्रोत्साहित करके और इसकी पहुंच का विस्तार करके डिजिटल अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देना है।
- क्रिएटर्स कॉर्नर में समाचार और समसामयिक मामले, संस्कृति, यात्रा, खानपान, कला और साहित्य, संगीत और नृत्य, स्वास्थ्य और कल्याण, शिक्षा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, प्रेरक कहानियां, पर्यावरण और सतत विकास और मनोरंजन सहित विषयों की एक विस्तृत श्रृंखला पर सामग्री प्रस्तुत की जाएगी।
- यह कार्यक्रम सोमवार से शुक्रवार तक शाम 7:00 बजे डीडी न्यूज़ पर प्रसारित होगा , और अगले दिन सुबह 9:30 बजे इसका पुन: प्रसारण होगा। प्रत्येक एपिसोड में विविध विषयों पर आधारित चार से छह रील या वीडियो दिखाए जाएंगे।
- यह पहल एक पारस्परिक रूप से लाभकारी साझेदारी का प्रतिनिधित्व करती है, जो डिजिटल रचनाकारों को अपने काम को प्रदर्शित करने के लिए एक विश्वसनीय मंच और प्रसार भारती/डीडी न्यूज की व्यापक पहुंच प्रदान करती है।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2212969®=3&lang=2