डिजिटल इंडिया पहल को बढ़ावा देने के लिए 8 अग्रणी संगठनों के साथ समझौता

प्रश्न – 25 अप्रैल, 2025 को राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईईएलआईटी) ने आठ अग्रणी संगठनों के साथ समझौता – ज्ञापनों (MoUs) पर हस्ताक्षर किए। निम्नलिखित में से कौन-सी संस्था उन 8 संस्थाओं में शामिल नहीं है, जिनके साथ एनआईईएलआईटी ने समझौता किया?
(a) सेमीकंडक्टर लैबोरेटरी, मोहाली
(b) गूगल इंडिया
(c) हार्टफुलनेस इंस्टिट्यूट
(d) स्काईरूट एयरोस्पेस
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 25 अप्रैल, 2025 को डिजिटल इंडिया पहल को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईईएलआईटी) ने इलेक्ट्रॉनिक्स निकेतन, नई दिल्ली में आठ अग्रणी संगठनों के साथ समझौता – ज्ञापनों (MoUs) पर हस्ताक्षर किए।
  • समझौता – ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने वाले 8 संस्थाओं में सेमीकंडक्टर लैबोरेटरी (SCL), मोहाली, ईआरनेट इंडिया (ERNET India), अमृता विश्व विद्यापीठम (Amrita Vishwa Vidyapeetham), राष्ट्रीय सौर ऊर्जा संस्थान (NISE), हार्टफुलनेस इंस्टिट्यूट (Heartfulness Institute),किंड्रिल इंडिया (Kyndryl India), स्काईरूट एयरोस्पेस (Skyroot Aerospace) और इंस्टीट्यूट फॉर फाइनेंशियल मैनेजमेंट एंड रिसर्च (IFMR) शामिल हैं।
  • इन साझेदारियों का उद्देश्य इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में शिक्षा, कौशल विकास, अनुसंधान और नवाचार को बढ़ाना है।
  • सहयोग के मुख्य क्षेत्र होंगे – संयुक्त अनुसंधान परियोजनाएं, पाठ्यक्रम विकास,क्षमता निर्माण, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास कार्यक्रम और उभरती तकनीकों और नवाचारों के समर्थन हेतु पहल।
    ० राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (NIELIT) के बारे में –
  • राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (NIELIT) इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY), भारत सरकार के अंतर्गत एक स्वायत्त निकाय है।
  • यह इलेक्ट्रॉनिक्स, सूचना प्रौद्योगिकी और उभरती तकनीकों के क्षेत्र में शिक्षा, प्रशिक्षण और अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है।
  • NIELIT के देशभर में 56 स्व-स्वामित्व वाले केंद्र, 700 से अधिक मान्यता प्राप्त प्रशिक्षण भागीदार और 9,000 से अधिक सुविधा केंद्र हैं।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=2124712