प्रश्न – निम्नलिखित में से कौन-सा तथ्य हेरोल्ड “डिकी” बर्ड (Harold “Dickie” Bird) के संबंध में सही नहीं है?
(a) उन्होंने 66 टेस्ट और 69 वनडे मुकाबलों में अंपायरिंग की थी, जिनमें तीन विश्व कप फ़ाइनल शामिल थे।
(b) उन्होंने 1956 में यॉर्कशायर के लिए एक शीर्ष क्रम के बल्लेबाज़ के रूप में अपना करियर शुरू किया और 2014 में यॉर्कशायर के अध्यक्ष बने।
(c) उन्होंने 93 प्रथम श्रेणी मैचों में दो शतक बनाए, जिनमें 1959 में ग्लैमॉर्गन के खिलाफ नाबाद 181 रन की पारी शामिल है।
(d) उन्होंने वर्ष 1973 से 2003 तक अंपायरिंग की और अंतिम बार ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के बीच मैच में अंपायरिंग की।
उत्तर – (d)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 23 सितंबर, 2025 को क्रिकेट इतिहास के महान अंपायरों में से एक हेरोल्ड “डिकी” बर्ड का 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।
- बर्ड, जिन्होंने 66 टेस्ट और 69 वनडे मुक़ाबलों में, जिनमें तीन विश्व कप फ़ाइनल भी शामिल हैं, अंपायरिंग की थी।
- उन्होंने वर्ष 1956 में यॉर्कशायर के लिए एक शीर्ष क्रम के बल्लेबाज़ के रूप में अपना करियर शुरू किया था और बाद में वर्ष 2014 में यॉर्कशायर के अध्यक्ष बने।
- उन्होंने 93 प्रथम श्रेणी मैचों में 20.71 की औसत से रन बनाए और दो शतक बनाए, जिसमें वर्ष 1959 में ग्लैमॉर्गन के ख़िलाफ़ नाबाद 181 रन की उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी भी शामिल है।
- वह कुछ समय तक लीसेस्टरशायर की टीम का भी हिस्सा रहे थे।
- बर्ड ने वर्ष 1973 से 1996 तक अंपायरिंग की।
- उन्होंने भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए मैच में आखिरी बार अंपायरिंग की थी।
- बर्ड का जन्म बार्नसले में हुआ था और वह इंग्लैंड के महान कप्तान ज्यॉफ बायकॉट और मशहूर पत्रकार सर माइकल पार्किंसन के साथ क्लब क्रिकेट खेले।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…