प्रश्न – वेस्टइंडीज की महिला क्रिकेटर डिएंड्रा डॉटिन के संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) 1 अगस्त, 2022 को डिएंड्रा डॉटिन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की।
(b) उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय कैरियर में 10 टेस्ट मैच खेले हैं।
(c) उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय कैरियर में 143 वन-डे मैच खेले हैं।
(d) डॉटिन के नाम महिला टी-20 में सबसे तेज शतक बनाने का रिकॉर्ड है।
उत्तर – (b)
संबंधित तथ्य –
- 1 अगस्त, 2022 को वेस्टइंडीज की हरफनमौला महिला क्रिकेटर डिएंड्रा डॉटिन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की।
- उन्हें महिला क्रिकेट की ‘क्रिस गेल’ कहा जाता है।
- डॉटिन का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कैरियर वर्ष 2008 से 2022 तक रहा।



लेखक-विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.espncricinfo.com/player/deandra-dottin-355349
https://www.cricbuzz.com/profiles/9089/deandra-dottin#!#profile