प्रश्न – 8-9 सिंतबर, 2025 तक वैश्विक खाद्य सुरक्षा को लेकर ‘डायलॉगनेक्स्ट’ सम्मेलन का आयोजन कहां किया गया ?
(a) नई दिल्ली (b) मुंबई
(c) मोहाली (d) इंदौर
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 8-9 सितंबर, 2025 तक वैश्विक खाद्य सुरक्षा को लेकर ‘डायलॉगनेक्स्ट’ (Dialogue NEXT) सम्मेलन का आयोजन नई दिल्ली में किया गया
- इस उच्च स्तरीय कार्यक्रम का उद्देश्य विश्व के खाद्य भविष्य को सुरक्षित करने हेतु महत्वपूर्ण नवाचारों की खोज करना और उन्हें गति प्रदान करना है।
- इस वर्ष डायलॉगनेक्स्ट की थीम है- “इसे किसान तक ले चलो”
- वर्ल्ड फ़ूड प्राइज़ फाउंडेशन द्वारा सीआईएमएमआईटी, बोरलॉग इंस्टीट्यूट फ़ॉर साउथ एशिया (बीआईएसए) तथा भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के साथ साझेदारी में इस सम्मेलन का आयोजन किया गया है।
- इस वर्ष भी सम्मेलन का विषय पिछले वर्ष मेक्सिको में आयोजित डायलॉगनेक्स्ट के अनुरूप ही किसान उन्मुख है।
- इस सम्मेलन द्वारा वैश्विक दक्षिण में परिवर्तनकारी कृषि समाधानों की किसानों तक पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में प्रयास किया जाएगा।
- ये संवाद 21-23 अक्टूबर, 2025 को डेस मोइनेस, आयोवा (Lowa) में आयोजित होने वाले नॉर्मन ई. बोरलॉग अंतरराष्ट्रीय संवाद की दिशा में गति प्रदान करेगा।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.worldfoodprize.org/en/events/dialoguenext/dialoguenext_india