डायमर-भाषा बांध

China-funded Diamer-Basha Dam in PoK an ecological disaster in the making

प्रश्न- मई 2020 में चीन और पाकिस्तान की सरकार ने डायमर-भाषा बांध प्रोजेक्ट पर हस्ताक्षर किए। सिंधु नदी पर निर्मित किए जा रहे इस बांध की ऊंचाई कितनी होगी?
(a) 252 मीटर
(b) 261 मीटर
(c) 271 मीटर
(d) 272 मीटर
उत्तर- (d)
संबंधित तथ्य

  • मई 2020 में पाकिस्तान और चीन सरकार ने डायमर-भाषा बांध प्रोजेक्ट पर हस्ताक्षर किए।
  • हस्ताक्षरित अनुबंध में मुख्य बांध तथा 21 मेगावाट की जल विद्युत परियोजना का निर्माण तथा अन्य कुछ प्रोजेक्ट शामिल हैं।
  • यह प्रोजेक्ट पाकिस्तान में वर्ष 2010 में मंजूर किया गया था किंतु अंतरराष्ट्रीय एजेंसियां जो प्रोजेक्ट का वित्तपोषण कर रही थीं भारत के विरोध के कारण पीछे हट गईं।
  • यह बांध खैबर पख्तूनख्वा के कोहिस्तान और गिलगित बाल्टिस्तान में स्थित है जो सिंधु नदी पर निर्मित किया जा रहा है।
  • इस बांध की ऊंचाई 272 मीटर होगी।
  • यह विश्व का सबसे लम्बा रोलर कॉम्पैक्ट कंक्रीट बांध होगा।

लेखक –विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…
https://economictimes.indiatimes.com/news/politics-and-nation/china-funded-diamer-basha-dam-in-pok-is-an-ecological-disaster-in-making/articleshow/75773410.cms