प्रश्न – डायमंड लीग फाइनल‚ 2025 के संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) 27 – 28 अगस्त, 2025 के मध्य डायमंड लीग फाइनल‚ 2025 का आयोजन लेट्ज़िग्रुंड, ज्यूरिख,स्विट्जरलैंड में किया गया।
(b) पुरुषों की भाला फेंक (जेवलिन थ्रो) स्पर्धा में भारत के नीरज चोपड़ा ने 85.01 मीटर दूरी तक भाला फेंककर दूसरे स्थान पर रहे।
(c) पुरुषों की 100 मीटर दौड़ स्पर्धा में स्वर्ण पदक संयुक्त राज्य अमेरिका के क्रिश्चियन कोलमैन ने जीता है।
(d) महिलाओं की 200 मीटर दौड़ स्पर्धा में वेनेजुएला के रोजस यूलिमार ने स्वर्ण पदक जीता है।
उत्तर – (d)
व्याख्यात्मक उत्तर
- – 27 – 28 अगस्त, 2025 के मध्य डायमंड लीग फाइनल‚ 2025 का आयोजन लेट्ज़िग्रुंड, ज्यूरिख,स्विट्जरलैंड में किया गया।
- इसमें पुरुषों की भाला फेंक (जेवलिन थ्रो) स्पर्धा में भारत के नीरज चोपड़ा ने 85.01 मीटर दूरी तक भाला फेंककर दूसरे स्थान पर रहे।
- पुरुषों की भाला फेंक (जेवलिन थ्रो) स्पर्धा में जर्मनी के जूलियन वेबर ने 91.51 मीटर दूरी तक भाला फेंककर खिताब जीता।
- ओलंपिक चैंपियन त्रिनिदाद और टोबैगो के केशोर्न वाल्कोट 84.95 मीटर दूरी तक भाला फेंककर तीसरे स्थान पर रहे।
- नीरज चोपड़ा लगातार तीसरी बार डायमंड लीग फाइनल्स में उपविजेता रहे।
० डायमंड लीग के फ़ाइनल, 2025 के अन्य स्पर्द्धाओं के विजेता –
. पोल वॉल्ट महिला – केटी मून (अमेरिका)
. शॉट पुट पुरुष – जो कोवाक्स (अमेरिका)
. शॉट पुट महिला – जेसिका शिल्डर (नीदरलैंड)
. ऊंची कूद महिला – निकोला ओलिसलागर्स (ऑस्ट्रेलिया)
. पोल वॉल्ट पुरुष – आर्मंड ‘मोंडो’ डुप्लांटिस (स्वीडन)
. लंबी कूद पुरुष – साइमन एहैमर (स्विट्जरलैंड)
. 400 मीटर महिला – सलवा ईद नसेर (बहरीन)
. डिस्कस थ्रो महिला – वैलेरी ऑलमैन (अमेरिका)
. डिस्कस थ्रो पुरुष – मायकोलास अलेक्ना (लिथुआनिया)
. 400 मीटर पुरुष – जैकोरी पैटरसन (अमेरिका)
. 100 मीटर बाधा दौड़ महिला – एकेरा नुगेंट (जमैका)
. ऊंची कूद पुरुष – हैमिश केर (न्यूज़ीलैंड)
. 3000 मीटर महिला – फैंटाये बेलेनेह (इथियोपिया)
. 3000 मीटर स्टीपलचेज़ पुरुष – फ्रेडरिक रूपर्ट (जर्मनी)
. 110 मीटर बाधा दौड़ पुरुष – कॉर्डेल टिंच (अमेरिका)
. ट्रिपल जंप महिला – लेयानिस पेरेज़ हर्नांडेज़ (क्यूबा)
. ट्रिपल जंप पुरुष – एंडी डियाज़ हर्नांडेज़ इटली)
. 1500 मीटर महिला – नेली चेपचिरचिर (केन्या)
. 1500 मीटर पुरुष – नील्स लारोस (नीदरलैंड)
. 100 मीटर महिला – जूलियन अल्फ्रेड (एलसीए)
. भाला फेंक महिला – एलेना त्ज़ेंगको (ग्रीस)
. 3000 मीटर स्टीपलचेज़ महिला – फेथ चेरोटिच (केन्या)
. 100 मीटर पुरुष – क्रिश्चियन कोलमैन (अमेरिका)
. 400 मीटर बाधा दौड़ महिला – फेमके बोल (नीदरलैंड)
. लंबी कूद महिला – लारिसा इयापिचिनो (इटली) - 400 मीटर बाधा दौड़ पुरुष – कार्स्टन वारहोम (नॉर्वे)
- 3000 मीटर पुरुष – जिमी ग्रेसियर (फ्रांस)
- 800 मीटर महिला – ऑड्रे वेरो (स्विट्जरलैंड)
- 800 मीटर पुरुष – इमैनुएल वान्योनी (केन्या)
- 200 मीटर महिला – ब्रिटनी ब्राउन (अमेरिका)
- 200 मीटर पुरुष – नोआ लाइल्स (अमेरिका)
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://worldathletics.org/competitions/diamond-league/calendar-results/7199686/result