प्रश्न – 12 सितंबर, 2025 को कोलकाता स्थित मेसर्स टीटागढ़ रेल सिस्टम्स लिमिटेड (TRSL) के शिपयार्ड में जलावतरण किए गए डाइविंग सपोर्ट क्राफ्ट (डीएससी) A22 से संबंधित निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
(a) डीएससी A22 पांच डाइविंग सपोर्ट क्राफ्ट परियोजना का तीसरा पोत है।
(b) इस जहाज का जलावतरण पारंपरिक नौसैनिक परंपरा के अनुरूप वाइस एडमिरल सुरज बेरी ने किया।
(c) इन जहाजों का ढांचा कटमरैन पतवार (Catamaran Hull) आधारित है और विस्थापन लगभग 380 टन है।
(d) इन जहाजों का हाइड्रोडायनामिक विश्लेषण एवं मॉडल परीक्षण विशाखापट्टनम स्थित नौसेना विज्ञान एवं तकनीकी प्रयोगशाला (NSTL) में हुआ।
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 12 सितंबर, 2025 को कोलकाता स्थित मेसर्स टीटागढ़ रेल सिस्टम्स लिमिटेड (TRSL) के शिपयार्ड में डाइविंग सपोर्ट क्राफ्ट (डीएससी) A22 का जलावतरण किया गया।
- यह जहाज पाँच डाइविंग सपोर्ट क्राफ्ट परियोजना का तीसरा पोत है, जिसका निर्माण पूरी तरह स्वदेशी तकनीक और विशेषज्ञता के आधार पर किया जा रहा है।
- इस ऐतिहासिक अवसर पर पूर्वी नौसेना कमान के कमांडर-इन-चीफ वाइस एडमिरल सुरज बेरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
- पारंपरिक नौसैनिक परंपरा के अनुरूप कंगना बेरी ने जहाज का जलावतरण किया।
- डाइविंग सपोर्ट क्राफ्ट के निर्माण हेतु अनुबंध 12 फरवरी, 2021 को रक्षा मंत्रालय और टीटागढ़ रेल सिस्टम्स लिमिटेड के बीच संपन्न हुआ।
- इन जहाजों को विशेष रूप से तटीय क्षेत्रों में गोताखोरी अभियानों को अंजाम देने के लिए डिजाइन किया गया है।
- इनमें अत्याधुनिक डाइविंग उपकरण लगाए गए हैं, जो किसी भी प्रकार के समुद्री अभियान को सुगम और प्रभावी बनाएंगे।
- इन जहाजों का ढांचा कटमरैन पतवार (Catamaran Hull) आधारित है और इनका विस्थापन लगभग 380 टन है।
- डीएससी A22 सहित पूरी श्रृंखला का निर्माण भारतीय नौवहन रजिस्टर (आईआरएस) के मानकों के अनुरूप किया जा रहा है।
- डिजाइन चरण में जहाजों का हाइड्रोडायनामिक विश्लेषण एवं मॉडल परीक्षण विशाखापट्टनम स्थित नौसेना विज्ञान एवं तकनीकी प्रयोगशाला (एनएसटीएल) में संपन्न हुआ।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…