प्रश्न-अक्टूबर, 2020 में डब्ल्यू.डब्ल्यू. एफ. द्वारा जारी (WWF) वाटर रिस्क फिल्टर रिपोर्ट से संबंधित निम्नलिखित कथनों का परीक्षण करें-
(1) इस रिपोर्ट के तहत वैश्विक स्तर पर पानी से संबंधित जोखिमों का मूल्यांकन किया जाता है।
(2) इस रिपोर्ट के तहत, विश्व के 200 शहरों को कवर किया गया है।
(3) 2050 तक, 50 भारतीय शहर जल के जोखिम का सामना करेंगे।
(4) भारत में स्थित शहरों की सूची में जयपुर प्रथम स्थान पर है।
इनमें से असत्य कथन का चुनाव करें-
(a) 1 एवं 2
(b) 2 एवं 3
(c) 3 एवं 4
(d) 2 एवं 4
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
- अक्टूबर, 2020 में जल संबंधी जोखिम का अन्वेषण, मूल्यांकन व प्रतिक्रिया हेतु डिजाइन ऑनलाइन टूल ‘WWF’ वाटर रिस्क फिल्टर’ के माध्यम से एक रिपोर्ट जारी की गई।
- इस रिपोर्ट के अनुसार, 2050 तक वैश्विक स्तर पर 100 शहर पानी से संबंधित जोखिम में वृद्धि का सामना करेंगे।
- इन 100 शहरों के लगभग आधे शहर चीन के हैं, जो 2050 तक पानी से संबंधित जोखिम का सामना करेंगे।
- इस रिपोर्ट में भारत सबसे अधिक समग्र जल जोखिम वाले शहरों की सूची में शामिल है।
- इस रिपोर्ट में, जिन 100 शहरों में जल-जोखिम का मूल्यांकन किया गया है, उनमें पूरे विश्व की कुल 350 मिलियन जनसंख्या निवास करती है।
- वैश्विक स्तर पर उच्च जल जोखिम वाले क्षेत्रों में स्थित आबादी वर्तमान के 17 प्रतिशत से बढ़कर 2050 तक 51 प्रतिशत होने का अनुमान है।
- वैश्विक स्तर पर जारी 100 शहरों की इस सूची में बीजिंग, जकार्ता, जोहान्सबर्ग, इस्तांबुल, हांगकांग, मक्का, रियो डी जेनेरियो इत्यादि जैसे शहर शामिल किए गए हैं।
- इन 100 शहरों की सूची में भारत के 30 शहरों की पहचान की गई है, जो 2050 तक पानी के बढ़ते खतरों का सामना करेंगे।
- इन भारतीय शहरों की सूची में राजस्थान का जयपुर शहर (वैश्विक रैंकिंग-45) प्रथम स्थान पर है।
- इसके अलावा इस सूची में इंदौर, ठाणे, मुंबई, कोलकाता तथा दिल्ली जैसे शहरों को भी शामिल किया गया है, जो 2050 तक पानी से संबंधित जोखिम में वृद्धि का सामना करेंगे।
- इस रिपोर्ट में बेंगलुरू के ‘बसेट्टीहल्ली वेटलैंड’ तथा इंदौर के सिरपुर झील को पुनर्जीवित करने के प्रयासों के बारे में भी उल्लेख किया गया है।
- गौरतलब है कि डब्लू.डब्ल्यू.एफ. वाटर रिस्क फिल्टर एक व्यावहारिक ऑनलाइन टूल है, जो कंपनियों तथा निवेशकों को दुनिया भर में पानी के जोखिमों का पता लगाने, मूल्यांकन तथा प्रतिक्रिया करने में सक्षम बनाता है।
लेखक-आलोक पांडेय
संबंधित लिंक भी देखें…
https://wwfeu.awsassets.panda.org/downloads/wwf_wrf_brief_scenarios_hr.pdf