डब्ल्यूबीबीएल-6 की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

Sophie Devine named player of the tournament

प्रश्न-नवंबर, 2020 में किस महिला खिलाड़ी को महिला बिग बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल) के छठे संस्करण का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया है?
(a) सोफी डिवाइन
(b) मेग लेनिंग
(c) हीथर नाइट
(d) बेथ मूनी
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • नवंबर, 2020 में न्यूजीलैंड की बल्लेबाज सोफी डिवाइन को महिला बिग बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल) के छठे संस्करण का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया है।
  • पर्थ स्कॉचर्स की तरफ से खेलने वाली सोफी महिला लीग के इतिहास की पहली ऐसी खिलाड़ी हैं, जिन्होंने लगातार दूसरे वर्ष यह पुरस्कार जीता है।
  • सोफी ने इस वर्ष 31 वोट हासिल किए, जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी मेलबर्न स्टार्स की कप्तान मेग लेनिंग ने 29 वोट हासिल किए।
  • सोफी ने इस वर्ष 56 की औसत से कुल 448 रन बनाए, जिसमें एक शतक और तीन अर्द्धशतक शामिल हैं।
  • उन्होंने 5 विकेट भी हासिल किए।
  • इस सीजन में सोफी ने 18 छक्के लगाए और वह महिला लीग के इतिहास में 100 छक्के लगाने वाली एकमात्र खिलाड़ी बन गई हैं।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.aninews.in/news/sports/cricket/wbbl-sophie-devine-named-player-of-the-tournament20201124152949/