डब्ल्यूटी-मारुत पोर्टल

प्रश्न – डब्ल्यूटी-मारुत पोर्टल के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए-

  1. 15 जून, 2026 को केंद्रीय नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने पवन टरबाइन आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन (डब्ल्यूटी-मारुत) पोर्टल का शुभारंभ किया।
  2. यह देश का पहला डेडीकेटेड डिजिटल प्लेटफॉर्म है।
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
    (a) केवल 1 (b) केवल 2
    (c) 1 और 2 दोनों (d) उपरोक्त सभी
    उत्तर – (c)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 15 जून, 2026 को केंद्रीय नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री प्रल्हाद जोशी ने पवन टरबाइन आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन (डब्ल्यूटी-मारुत) पोर्टल का शुभारंभ किया।
  • इस पोर्टल का शुभारंभ गोवा में वैश्विक पवन दिवस, 2026 राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान किया गया।
  • डब्ल्यूटी-मारुत पोर्टल नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय तथा भारतीय पवन टरबाइन विनिर्माता संघ द्वारा संयुक्त रूप से विकसित किया गया है।
  • यह देश का पहला डेडीकेटेड डिजिटल प्लेटफॉर्म है।
  • इसका उद्देश्य पवन ऊर्जा आपूर्ति श्रृंखला को सुसंगत बनाना है।
  • वर्ष 2030 तक 100 गीगावाट क्षमता प्राप्त करने के साथ ही वर्ष 2035 तक 155 गीगावाट (GW) स्थापित पवन ऊर्जा क्षमता हासिल करने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया है।
  • मार्च, 2026 तक देश की कुल स्थापित पवन ऊर्जा क्षमता 56.1 गीगावाट से अधिक हो गई है।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.marutisuzuki.com/corporate/careers