प्रश्न-अप्रैल‚ 2021 में कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण के बढ़ते मामलों और ऑक्सीजन की कमी के मद्देनजर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने भारत को कितने ऑक्सीजन कंसंट्रेटर प्रदान करने की घोषणा की है?
(a) 2500
(b) 3200
(c) 4000
(d) 4500
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य
- अप्रैल‚ 2021 में कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण के बढ़ते मामलों और ऑक्सीजन की कमी के मद्देनजर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने भारत को 4000 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर प्रदान करने की घोषणा की है।
- ऑक्सीजन कंसंट्रेटर एक चिकित्सा उपकरण है‚ जो परिवेशी वायु से ऑक्सीजन को संकेंद्रित करता है।
- ज्ञातव्य है कि वायुमंडल में लगभग 78 प्रतिशत नाइट्रोजन और 21 प्रतिशत ऑक्सीजन है तथा अन्य गैसों का हिस्सा 1 प्रतिशत है।
- ऑक्सीजन कंसंट्रेटर वायुमंडल में मौजूद वायु को फिल्टर के माध्यम से साफ करता है और नाइट्रोजन को अलग कर उसे वापस वायुमंडल में छोड़ देता है।
- इस प्रक्रिया से प्राप्त ऑक्सीजन 90-95 प्रतिशत तक शुद्ध होता है।
- यद्यपि इससे प्राप्त ऑक्सीजन पूर्णत: शुद्ध नहीं होती है‚ किंतु विशेषज्ञों की माने तो यह 85 प्रतिशत या उससे अधिक ऑक्सीजन सेचुरेशन स्तर वाले हल्के और मध्यम कोविड-19 रोगियों के लिए पर्याप्त होता है।
- ऑक्सीजन कंसंट्रेटर को निरंतर संचालन हेतु डिजाइन किया गया है और वह लगभग 5 वर्ष अथवा उससे लंबी अवधि तक चौबीस घंटे ऑक्सीजन का उत्पादन कर सकता है।
लेखक-विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…