प्रश्न – 31 अगस्त, 2025 को संपन्न फॉर्मूला वन कार रेस डच ग्रैंड प्रिक्स, 2025 का खिताब किसने जीता है?
(a) मैक्स वर्सटाप्पेन (b) ऑस्कर जैक पियास्त्री
(c) इसाक हद्जर (d) जॉर्ज रसेल
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 31 अगस्त, 2025 को फ़ॉर्मूला वन वर्ल्ड चैम्पियनशिप, 2025 की 15वीं कार रेस डच ग्रैंड प्रिक्स, 2025 ज़ैंडवूर्ट सर्किट, नीदरलैंड्स में संपन्न हुई।
- इस फॉर्मूला वन कार रेस का खिताब मैकलारेन – मर्सिडीज के चालक ऑस्कर जैक पियास्त्री (ऑस्ट्रेलिया) ने जीत लिया है।
- रेड बुल रेसिंग के मैक्स वर्सटाप्पेन (नीदरलैंड्स) दूसरे स्थान पर रहे।
- रेसिंग बुल्स के फ्रांसीसी और अल्जीरियाई चालक इसाक हद्जर ने तीसरा स्थान हासिल किया।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…