ट्रैक एशिया कप, 2017

Track Asia Cup 2017

प्रश्न-हाल ही में संपन्न ट्रैक एशिया कप, 2017 में किस देश ने पदक तालिका में शीर्ष स्थान प्राप्त किया?
(a) चीन
(b) ईरान
(c) इंडोनेशिया
(d) भारत
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • ट्रैक एशिया कप, 2017 प्रतियोगिता आईजीआई (IGI) खेल परिसर, नई दिल्ली में संपन्न। (10-12 अक्टूबर, 2017)
  • भारतीय साइक्लिंग टीम 7 स्वर्ण, 9 रजत और 5 कांस्य पदक सहित कुल 21 पदक जीतकर प्रतियोगिता में शीर्ष पर रही।
  • चीन की टीम 4 स्वर्ण तथा 2 रजत जीतकर दूसरे स्थान पर रही।
  • इंडोनेशिया ने 4 स्वर्ण, 1 रजत और 2 कांस्य पदक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
  • प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के चलते उचित अंक जुटाकर भारत की देबोराह हेरोल्ड और अलीना रेजी ने इंग्लैंड के मैनचेस्टर में 10-12 नवंबर, 2017 के मध्य होने वाली यूसीआई ट्रैक साइक्लिंग विश्व कप के लिए अर्हता प्राप्त कर ली।

संबंधित लिंक
http://www.dailypioneer.com/sports-bytes/india-top-medal-tally-in-track-asia-cup.html
http://indianexpress.com/article/sports/sport-others/deborah-to-lead-indian-challenge-in-4th-track-asia-cup-cycling-4879505/
https://www.facebook.com/events/287430918425835/