ट्रांसजेंडर व्यक्ति (अधिकार संरक्षण) विधेयक, 2016

Cabinet approves the Transgender Persons (Protection of Rights) Bill 2016

प्रश्न-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा ट्रांसजेंडर व्यक्ति (अधिकार संरक्षण) विधेयक, 2016 को कब पारित किया गया?
(a) 18 जुलाई, 2016
(b)19 जुलाई, 2016
(c) 20 जुलाई, 2016
(d)21 जुलाई, 2016
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 20 जुलाई, 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने ट्रांसजेंडर व्यक्ति (अधिकार संरक्षण) विधेयक, 2016 को मंजूरी प्रदान की।
  • इस बिल के माध्यम से सरकार द्वारा ट्रांसजेंडरों के सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक सशक्तिकरण हेतु एक तंत्र विकसित किया गया है।
  • इस विधेयक से अधिक संख्या में ट्रांसजेंडरों को लाभ मिलेगा। उन्हें लांछन, भेदभाव से बचाने और हाशिए पर मौजूद इस वर्ग के खिलाफ दुर्व्यवहार में कमी लाने तथा समाज की मुख्यधारा में शामिल करने में मदद मिलेगी।
  • देश में ट्रांसजेंडर समुदाय सबसे अधिक हाशिए पर खड़ा समुदाय है, क्योंकि वे पुरुषों या महिलाओं के पारम्परिक लैंगिक वर्ग में फिट नहीं बैठते हैं।
  • यह विधेयक सभी हितधारकों को विधेयक में अंतर्निहित सिद्धांतों को कायम रखने हेतु जवाबदेह बनाएगा।
  • यह केंद्र सरकार और राज्य सरकारों/ संघ राज्य क्षेत्रों के लिए ट्रांसजेंडर व्यक्तियों से संबंधित मुद्दों के प्रति अधिक से अधिक जवाबदेह बनाएगा।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=147398