ट्राइडेंट जंक्चर, 2018

Trident Juncture 18

प्रश्न-25 अक्टूबर, 2018 को नाटो द्वारा सैन्य अभ्यास ‘ट्राइडेंट जंक्चर’, 2018 का आयोजन कहां हुआ?
(a) मॉस्को
(b) नॉर्वे
(c) पेरिस
(d) न्यूयॉर्क
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 25 अक्टूबर-7 नवंबर, 2018 के मध्य उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (NATO) द्वारा सैन्य अभ्यास ‘ट्राइडेंट जंक्चर’ (Trident Juncture), 2018 का आयोजन नॉर्वे में किया गया।
  • शीत युद्ध के बाद यह सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास है।
  • यह सैन्य अभ्यास मध्य और पूर्वी नॉर्वे और उत्तरी अटलांटिक के आस-पास के क्षेत्रों और आइसलैंड और फिनलैंड और स्वीडन के हवाई क्षेत्र समेत बाल्टिक सागर में आयोजित होगा।





  • इस सैन्य अभ्यास में 31 नाटो और साझेदार देशों के लगभग 50,000 सैनिक शामिल हुए।
  • इस अभ्यास के दौरान लगभग 250 विमान, 65 जहाजों और 10,000 से अधिक वाहनों का उपयोग किया गया।
  • वर्तमान में नाटो के महासचिव जेन्स स्टोल्टेन बर्ग हैं।
  • इसका मुख्यालय ब्रुसेल्स, बेल्जियम में है।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक…
https://www.nato.int/cps/en/natohq/news_158620.htm
https://www.nato.int/cps/en/natohq/157833.htm