प्रश्न – हाल ही में ट्रांसलेशनल स्वास्थ्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (टीएचएसटीआई) का 16वां स्थापना दिवस कब मनाया गया ?
(a) 10 जुलाई (b) 15 जुलाई
(c) 12 जुलाई (d) 8 जुलाई
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 15 जुलाई,2025 को ट्रांसलेशनल स्वास्थ्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (टीएचएसटीआई) का 16वां स्थापना दिवस मनाया गया
- उल्लेखनीय है की टीएचएसटीआई की स्थापना वर्ष 2009 में हुई थी।
- ट्रांसलेशनल हेल्थ साइंस एंड टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट (टीएचएसटीआई), जैव प्रौद्योगिकी अनुसंधान एवं नवाचार परिषद (ब्रिक), जैव प्रौद्योगिकी विभाग, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार का एक संस्थान है।
- यह एनसीआर बायोटेक साइंस क्लस्टर, फरीदाबाद का एक हिस्सा है।
- केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), डॉ. जितेंद्र सिंह ने इस अवसर पर संस्थान का दौरा किया।
- उन्होंने अपनी तरह के पहले “चिकित्सा अनुसंधान केंद्र” (एमआरसी) में चल रहे कार्यों का जायजा लिया।
- यह प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजना है जिसका उद्देश्य भारत की नैदानिक अनुसंधान क्षमताओं को मजबूत करना है।
- जैव प्रौद्योगिकी विभाग के अंतर्गत स्वायत्त संस्थान टीएचएसटीआई, चिकित्सा अनुसंधान केंद्र की स्थापना के अंतिम चरण में है।
- यह बहुमंजिला केंद्र है, जिसे उन्नत नैदानिक अध्ययनों को समर्थन देने के लिए डिजाइन किया गया है।
- इसमें आंत्र संक्रमण, श्वसन संक्रमण आदि के अध्ययन के लिए समर्पित अलग-अलग विशेष खंड हैं।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://thsti.res.in/en/NewsDetails/341/bric-thsti-celebrates-16th-foundation-day