प्रश्न-1 मार्च, 2020 को संपन्न टोक्यो मैराथन, 2020 में इलीट पुरुष वर्ग का खिताब किसने जीता?
(a) बिरहानू लोगीज
(b) बशीर आब्दी
(c) सिसे लेमा
(d) डेजेने डेबेला
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
- 1 मार्च, 2020 को टोक्यो मैराथन, टोक्यो जापान में संपन्न हुई।
- इस मैराथन में नोवल कोरोना वायरस के कारण उम्मीद से कम धावकों ने भाग लिया।
- इस मैराथन के पुरुष इलीट वर्ग में इथियोपिया के धावक बिरहानू लेगीज ने यह मैराथन 2 घंटा, 4 मिनट, 15 सेकेंड में पूरी कर जीता।
- बेल्जियम के बशीर आब्दी (2 घंटा, 4 मिनट, 49 सेकेंड) दूसरे स्थान पर रहे।
- महिला वर्ग में इस्राइल की धाविका लोनाह चेमताई सालपीटर ने यह मैराथन 2 घंटा, 17 मिनट और 45 सेकेंड में पूरी कर जीत लिया।
- इथियोपिया की धाविका बिरहेन दिबाबा (2 घंटा, 18 मिनट, 35 सेकेंड) दूसरे स्थान पर रहीं।
लेखक-विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.marathon.tokyo/en/news/detail/news_001709.html
https://www.marathon.tokyo/en/media/press-release/pdf/24949fe1d63c5fd6c4ca30dd36a648fa.pdf
https://www.marathon.tokyo/en/media/press-release/pdf/2fda814acad3119ae6b1ea57edd4d2c9.pdf