टॉप पैरंट ऐप

प्रश्न- 8 अप्रैल 2020 को किस राज्य में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा विद्यार्थियों को घर पर ही रोचक ढंग से पढ़ाई जारी रखने में सहायक मोबाइल ऐप टॉप पैरंट शुरू किया गया है? (a) उत्तर प्रदेश (b) मध्य प्रदेश (c) राजस्थान (d) हरियाणा प्रश्न- (b) सम्बंधित तथ्य 8 अप्रैल 2020 को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मोबाइल ऐप टॉप पैरंट लांच किया। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शुरू किया गया यह ऐप विद्यार्थियों को घर पर ही रोचक ढंग से पढ़ाई जारी रखने में सहायक है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने डीजी लैप- आपकी पढ़ाई आपके घर के माध्यम से विद्यार्थियों को पहला व्हाट्सएप मैसेज किया। इस मोबाइल ऐप पर विद्यार्थियों के अध्ययन हेतु शिक्षण सामग्री उपलब्ध होगी। डीजी लैप- आपकी पढ़ाई आपके घर योजना के माध्यम से ऐसे विद्यार्थी जिनके पास एंड्रॉयड मोबाइल फोन है कक्षा एक से बारहवीं तक के अंग्रेजी, हिंदी, गणित और विज्ञान आदि विषयों की अध्ययन सामग्री घर बैठे मोबाइल फोन से व्हाट्सएप पर ही प्राप्त कर सकेंगे। इस कार्यक्रम में 25,000 से अधिक शिक्षकों, विद्यार्थियों आदि को व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से जोड़ा गया है। लेखक –विजय प्रताप सिंह संबंधित लिंक भी देखें… https://www.mpinfo.org/News/TodaysNews.aspx?newsid=20200408N18&LocID=1

प्रश्न- 8 अप्रैल 2020 को किस राज्य में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा विद्यार्थियों को घर पर ही रोचक ढंग से पढ़ाई जारी रखने में सहायक मोबाइल ऐप टॉप पैरंट शुरू किया गया है?
(a) उत्तर प्रदेश
(b) मध्य प्रदेश
(c) राजस्थान
(d) हरियाणा
प्रश्न- (b)
सम्बंधित तथ्य

  • 8 अप्रैल 2020 को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मोबाइल ऐप टॉप पैरंट लांच किया।
  • स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शुरू किया गया यह ऐप विद्यार्थियों को घर पर ही रोचक ढंग से पढ़ाई जारी रखने में सहायक है।
  • इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने डीजी लैप- आपकी पढ़ाई आपके घर के माध्यम से विद्यार्थियों को पहला व्हाट्सएप मैसेज किया।
  • इस मोबाइल ऐप पर विद्यार्थियों के अध्ययन हेतु शिक्षण सामग्री उपलब्ध होगी।
  • डीजी लैप- आपकी पढ़ाई आपके घर योजना के माध्यम से ऐसे विद्यार्थी जिनके पास एंड्रॉयड मोबाइल फोन है कक्षा एक से बारहवीं तक के अंग्रेजी, हिंदी, गणित और विज्ञान आदि विषयों की अध्ययन सामग्री घर बैठे मोबाइल फोन से व्हाट्सएप पर ही प्राप्त कर सकेंगे।
  • इस कार्यक्रम में 25,000 से अधिक शिक्षकों, विद्यार्थियों आदि को व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से जोड़ा गया है।

लेखक –विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.mpinfo.org/News/TodaysNews.aspx?newsid=20200408N18&LocID=1